बंगाल की अल्पसंख्यक राजनीति में एक अहम चेहरा बनकर उभरे हुमायूं कबीर ने कहा कि जब तक सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे, वो राज्य विधानसभा में नहीं जाएंगे. उन्होंने इस फैसले के लिए नाओडा की जनता से माफी भी मांगी. कबीर ने आंखों में आंसू भरकर कहा, ”अगर सुवेंदु अधिकारी सीएम बने रहते हैं, तो मैं विधानसभा नहीं जाऊंगा. मैं नाओडा की जनता से माफी मांगूंगा.” हुमायूं कबीर ने राजनीति से स्वेच्छा से संन्यास लेने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और उनके साथ किए गए व्यवहार से उनका मोहभंग हो गया है.
ये भी पढ़ें: उपचुनाव 2026: बंगाल समेत 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, तमिलनाडु के मदुरांतकम में सबसे ज्यादा 85.98% मतदान
‘जनता के लिए काम करता रहूंगा’
हुमायूं कबीर ने कहा कि विधानसभा से दूर रहने के फैसले के बावजूद वो नाओडा की जनता के लिए काम करते रहेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि निर्वाचन क्षेत्र में जन-सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें. AJUP प्रमुख ने साफ किया कि वो विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे, जिसमें अल्पसंख्यक मामलों की समिति, सदन की समितियों, कार्य सलाहकार समिति, सर्वदलीय बैठकों या स्पीकर की बुलाई गई बैठकों की कार्यवाही शामिल है. कबीर ने कहा, ”मेरे लिए आरक्षित सीट खाली रहेगी.” उन्होंने कहा कि अपनी विधानसभा सदस्यता पूरी तरह छोड़ने का फैसला करने से पहले वो नाओडा की जनता की राय लेंगे.
12 घंटे हिरासत में रहे
हुमायूं कबीर की ये टिप्पणी रेजीनगर में हुए हाई-वोल्टेज मतदान के एक दिन बाद आई है, जहां अपनी पार्टी कार्यालय के बाहर पुलिस के साथ टकराव के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. करीब 12 घंटे हिरासत में रहने के बाद MLA को रिहा कर दिया गया. पुलिस ने उन पर वोट डालने के बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करने और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगाया था. कबीर ने वापस पुलिस और प्रशासन आरोप पर लगाया है. उन्होंने जोर देकर कहा, ”मैं ऐसी डेमोक्रेसी को क्यों मानूं, जहां एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर बिना किसी ठोस वजह के चुने हुए MLA को जबरदस्ती ले जा सकता है और 12 घंटे तक कस्टडी में रख सकता है. मुझे ऐसी डेमोक्रेसी से नफरत है.”
ये भी पढ़ें: West Bengal: रेजीनगर उपचुनाव के बीच AJUP विधायक हुमायूं कबीर हुए गिरफ्तार, वोट डालने के बाद हुई कार्रवाई
संबंधित खबरें
रोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
7 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
7 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
1 day agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
1 day agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
2 days agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
2 days agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
3 days agoकौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
3 days agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
3 days ago'ममता बनर्जी का नहीं हुआ था पैर फ्रैक्चर', सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines