कोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 6 सदस्यीय टीम 3 महीने में सुवेंदु सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट

अब इस हादसे की जांच के लिए पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने एसआईटी टीम गठित की है. 6 सदस्यों वाली इस एसआईटी टीम को 3 महीने के भीतर हादसे से जुड़ी रिपोर्ट सीएम सुवेंदी को सौंपने का निर्देश दिया गया है.

Durga

एसआईटी टीम को 3 महीने के भीतर हादसे से जुड़ी रिपोर्ट सीएम सुवेंदी को सौंपने का निर्देश दिया गया है. (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के जोरबागान इलाके में बीते शनिवार, 19 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के दौरान मची भगदड़ में करीब 17 लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे को लेकर पीएम मोदी, राहुल गांधी और राष्ट्रपति मुर्मू सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया था और मृतकों-घायलों के लिए अनुदान राशि का भी ऐलान किया गया था. अब इस हादसे की जांच के लिए पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने एसआईटी टीम गठित की है. 6 सदस्यों वाली इस एसआईटी टीम को 3 महीने के भीतर हादसे से जुड़ी रिपोर्ट सीएम सुवेंदी को सौंपने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है. सरकार की ओर से जांच में हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका का पता लगाने पर जोर दिया जा रहा है. उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, जांच में पुलिस और दमकल विभाग की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी. हालांकि, 6 सदस्यीय SIT और 3 महीने में रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

विज्ञापन

क्यों और कैसे मची थी भगदड़?

आपको बता दें कि हादसा शनिवार शाम उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ. उस समय पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बारिश, संकरी गलियों और भीड़ को नियंत्रित करने में कथित कमियों के कारण स्थिति बिगड़ी. कुछ रिपोर्टों में पंडाल के भीतर की गई एक घोषणा को भी अफरा-तफरी बढ़ने की संभावित वजह बताया गया है. जांच में इन सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन

आयोजकों और सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई

हादसे के बाद पुलिस ने पूजा समिति से जुड़े पदाधिकारियों और निजी सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ