एक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे पर मंत्री और महिला ने किया चौंकाने वाला खुलासा

कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ क्यों मची थी? इस बारे में मंत्री उमेश राय ने मीडिया से बात की और एक खुलासा किया है. जो खुलासा मंत्री ने किया है, वैसा ही एक सच हादसे की प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है. आइए जानते हैं कि दोनों क्या कह रहे हैं?

Kolkata Stampede | Durga Puja | Chorbagan

कोलकाता के चोरबागान में बने दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हुई है. (Credit-ANI)

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान में बने दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई. लेकिन यह हादसा क्यों हुआ? इसे लेकर मंत्री उमेश राय और एक महिला बड़ा बयान दे रहे हैं. उन्होंने एक अनाउंसमेंट को भगदड़ मचने की असली वजह बताया है. मंत्री उमेश राय ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन करने वालों की भारी भीड़ थी और भारी बारिश भी हो रही थी तो श्रद्धालु भीगने से बचने के लिए पंडाल में घुस गए. बारिश और भीड़ के दबाव से एंट्री गेट का एक हिस्सा ढह गया था. इस बीच किसी ने सीटी बजाई और एक घोषणा की, जिसके बाद भगदड़ मच गई.

विज्ञापन

पंडाल के गिरने की घोषणा से मची भगदड़

मां दुर्गा के दर्शन और पूजा करने के लिए चोरबागान पंडाल में व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाते हुए महिला ने बताा कि पंडाल में एक अनाउंसमेंट हुई थी, जिसे सुनकर लोग घबरा गए और उनमें भगदड़ मच गई. पंडाल का एंट्री और एग्जिट गेट काफी छोटा संकरा था. रास्ता घुमावदार यानी स्पाइरल था, जिस वजह से भगदड़ में फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए और एक दूसरे के पैरो नीचे कुचले गए. बारिश और भीड़ के दबाव से पंडाल का एंट्री गेट टूट गया था, इसलिए अनाउंसमेंट हुई कि पंडाल गिर सकता है. यह घोषणा सुनकर लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए भागने लोग.

विज्ञापन

वॉलंटियर बच्चे संभाल नहीं पा रहे थे भीड़

प्रत्यक्षदर्शी महिला ने पंडाल में भीड़ को मैनेज करने के इंतजामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों को वॉलंटियर बनाया गया था, जिनकी बात लोग सुन ही नहीं रहे थे. जबकि समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को लोगों को संभालने के लिए जिम्मेदारी दी जानी चाहिए थी. पंडाल में पुलिस की ओर से भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए गए थे, जो लोगों को सख्ती से संभाल पाते. पंडाल में अव्यवस्था और मिसमैनेजमेंट के कारण भगदड़ मची. बारिश अलग से वजह बन गई, लेकिन विशेष बात यह है कि भगदड़ मचने के बाद घायलों को संभालने का भी कोई इंतजाम नहीं था और न कोई सहयोग करने आया.

धारा 163 लागू हुई और 7 आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के आस-पास, उत्तर और सेंट्रल कोलकाता के सटे इलाकों में BNS की धारा 163 लागू की है, ताकि हादसे होने से रोके जा सकें. वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ