Viral Video: उत्तर प्रदेश (UP News) के सहारनपुर (saharanpur) जिले से एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देख कर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। मंगलवार को सहारनपुर नगर निगम कार्यालय के गेट में घुसते समय सहायक नगर आयुक्त की गाड़ी में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया है कि टक्कर मारने वाली कार 120 किमी की रफ्तार से भी ज्यादा थी। ये भीषण हादसा कार्यालय के गेट की निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
अधिकारी के साथ गाड़ी में सवार थे तीन और कर्मी
जानकारी के मुताबिक सहारनपुर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोर प्रिय गौतम क्षेत्र का दौरा करने के बाद दोपहर में अने कार्यालय लौट रहे थे। उनके साथ सरकारी गाड़ी में ड्राइवर मेहता, होमगार्ड शराफत, यहायक अभियंता दानिश हैदर नकवी भी सवार थे। गाड़ी बस नगर निगम कार्यालय में घुस ही रही थी कि दूसरी ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ने उनकी गाड़ी में भीषण टक्कर मार दी।
और पढ़िए –UP News: पांच घंटे के लिए लखनऊ एक्सप्रेसवे बंद, उन्नाव में हो रही है बिजली फीडर लाइनों की शिफ्टिंग
https://twitter.com/gyanu999/status/1640650438449176576
हादसे के बाद गाड़ी की ओर दौड़े लोग
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कार्यालय में खड़े लोग गाड़ी की ओर दौड़े। बताया गया है कि गाड़ी में सवार सहायक नगर आयुक्त समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी स्विफ्ट कार चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
और पढ़िए – UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शोरूम में चोरी, चोरों ने छोड़ा ‘माफीनामा’
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट की निरगानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे में यह हादसा कैद हो गया है। वीडियो देख कर हादसे की वीभत्सता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दोपहर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines