बीमारियों से बचने के लिए कैसा होना चाहिए सुबह का नाश्ता? डॉक्टर ने बताए 5 हेल्दी ऑप्शन, जो रखेंगे आपको सेहतमंद
प्रोटीन से भरपूर चीजें मांसपेशियों को मजबूत रखने और भूख कंट्रोल करने में मदद करती हैं. फल, सब्जियों और मेवों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में अहम निभाते हैं.

ज्यादातर लोग सुबह का नाश्ता या तो छोड़ देते हैं या फिर जल्दबाजी में कुछ भी खाकर घर से निकल जाते हैं. किसी के लिए नाश्ता सिर्फ चाय-बिस्कुट है तो कोई सुबह खाली पेट रहना ही बेहतर समझता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन की शुरुआत में आप क्या खाते हैं? इसका असर आपकी सेहत और पूरे दिन की एनर्जी पर पड़ सकता है? एक हेल्दी और बैलेंस नाश्ता शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ-साथ ब्लड शुगर और भूख को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है. अगर आप भी बीमारियों से बचना चाहते हैं तो कैंसर हीलर सेंटर के एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा से जानते हैं ब्रेकफास्ट में क्या-क्या शामिल किया जा सकता है.
बीमारियों से बचने के लिए कैसा होना चाहिए सुबह का नाश्ता?
2 / 7हेल्दी ब्रेकफास्ट का मतलब सिर्फ पेट भरना नहीं, बल्कि शरीर को दिनभर के लिए सही पोषण देना है. आप प्रोटीन से भरपूर, फाइबर की मात्रा या एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इसे भी पढ़ें- BP हमेशा कंट्रोल में रखना है? इन 7 आदतों को अपनी रोज की जिंदगी का हिस्सा बना लें
ओटमील विदाउट शुगर
3 / 7सुबह के नाश्ते के लिए ओटमील एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद करता है.
अंडे और वेजिटेबल
4 / 7जो लोग अंडा खाते हैं, उनके लिए उबला हुआ अंडा या वेजिटेबल ऑमलेट एक अच्छा ब्रेकफास्ट हो सकता है. अंडे में प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके साथ होल ग्रेन ब्रेड या मल्टीग्रेन टोस्ट और कुछ सब्जियां शामिल की जा सकती हैं.
फल और ग्रीक योगर्ट
5 / 7ग्रीक योगर्ट और फलों का कॉम्बिनेशन भी सुबह के नाश्ते के लिए अच्छा है. दही से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है, जबकि फलों से विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मिलता है. आप इसमें बेरीज, सेब, अनार या पपीता मिला सकते हैं और स्वाद के लिए थोड़े अखरोट या चिया सीड्स भी डाल सकते हैं.
मूंग दाल का चीला
6 / 7अगर आप सुबह कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो मूंग दाल का चीला बना सकते हैं. मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जिसमें प्याज, टमाटर, पालक और गाजर जैसी सब्जियां मिलाने से फाइबर और दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं.
किन चीजों से बनाएं दूरी
7 / 7डॉक्टर का कहना है कि फलों का जूस न पिएं और बाहर के ऐसे फूड्स जिसमें चीनी ज्यादा मात्रा में हो. इससे न सिर्फ वजन बढ़ेगा, बल्कि हेल्थ भी अच्छी नहीं रहेगी. बाकी रोजाना तली-भुनी चीजों को नाश्ते का हिस्सा न बनाएं. इसे भी पढ़ें- नींद नहीं आती या बार-बार खुल जाती है आंख? इन आदतों से Sleep Quality बेहतर करने में मिल सकती है मदद