UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शोरूम में चोरी, चोरों ने छोड़ा 'माफीनामा'

UP News, Meerut News, Filmy Style Robbery, Crime News, Viral News

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के मेरठ (Meerut) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने शोरूम के पास वाले नाले से सुंरग बनाई और करीब 15 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। इसके बाद चोर एक पर्ची लिख कर छोड़ गए, उस पर्ची में चोरों ने लिखा, ‘सॉरी भाई…।’

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले कानपुर की ओर बैंक में भी चोरों ने सुरंग बनाकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र में हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र का है। यहां मेरठ के रहने वाले पीयूष गर्ग का नौचंदी में ज्वेलरी शोरूम है। उन्होंने बताया कि चोरों ने फिल्मी अंदाज में शोरूम में चोरी की है। शोरूम में घुसने के लिए पास के नाले में से चोरों ने एक सुरंग बनाई।

विज्ञापन

सुरंग खोदकर दुकान के फर्श में से निकले

मेरठ पुलिस का कहना है कि नाला दुकान से सटा हुआ है। इसकी चारदीवारी कमजोर थी, जिससे चोर सुरंग खोदने के बाद दुकान के फर्श को उखाड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गए। दुकान मालिक पीयूष गर्ग ने बताया कि चोर करीब 15 लाख रुपये के गहने चोरी करके ले गए हैं। इसके साथ ही चोरों ने एक पर्ची पर लिखा, सॉरी भाई, हमारी मजबूरी है चोरी करने की, माफ कर देना, पर आपका फरस (फर्श) बहुत मजबूत था।

इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नौचंदी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि हमें इस मामले में शिकायत मिली है। हमने दुकान के मालिक से चोरी हुए आभूषणों का सही आंकड़ा मांगा है। वहीं इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

कानपुर में सुरंग बनाकर बैंक में घुसे थे

बता दें कि दिसंबर 2022 में कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती में चोरों ने कुछ इसी अंदाज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने बैंक में घुसने के लिए सुरंग बनाई थी। इसके बाद बैंक के अंदर से 1.8 किलो सोना चोरी करके ले गए थे। जांच में सामने आया था कि चोरों ने 10 फीट की सुरंग खोदी थी।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की बैंक में चलाए थे दस्तावेज

इसी तरह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में चोर एक बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। हालांकि इस वारदात में चोर बैंक के स्ट्रांग रूम में नहीं घुस पाए थे, इसलिए चोरों ने बैंक में रखे दस्तावेजों में आग लगा दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ