Viral Video: गाजियाबाद में हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट में फिर फंसे बच्चे और महिलाएं, लोगों ने ऐसे निकाला

Viral Video, Ghaziabad Viral Video, Gaur Homes Society, lift Video, Viral News, UP News

Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में फिर से एक हाईराइस हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट में लोगों के फंसने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर सोसायटी के अन्य लोगों ने लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सोसायटी के बाकी लोगों ने निकाला

जानकारी के मुताबिक मामला कविनगर थाना क्षेत्र के गौर होम्स सोसायटी का है। यहां रविवार रात बच्चों और महिलाओं समेत कई लोग लिफ्ट में फंस गए। सूचना पर सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बचाया। बताया गया है कि लिफ्ट बीच में रुकने के बाद पीड़ित करीब 15 मिनट तक उसमें फंसे रहे।

विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि लिफ्ट का सही से रख-रखाव न होने से यह घटना हुई है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो को देखकर घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, सोसायटी में रहने वाले अन्य लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को बचा लिया।

विज्ञापन

राजनगर में परिवार के पांच लोग लिफ्ट में फंसे थे

बता दें कि इससे पहले भी गाजियाबाद में हाईराइस सोसायटी की लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले माह 23 मई को राजनगर एक्सटेंशन की औरा कायमेरा सोसायटी की 7वीं मंजिल पर एक परिवार लिफ्ट में फंसे गया था। इस हादसे में बच्चे और महिलाएं घायल भी हुए थे।

विज्ञापन

लखनऊ में लिफ्ट में फंसे थे 12 छात्र

इसके बाद 20 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में भी करीब 12 छात्र एक लिफ्ट में फंस गए थे। बताया गया है कि सभी छात्र एक कोचिंग में पढ़ते हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। हालांकि यहां कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ