Uttarkashi: उत्तरकाशी में कथित तौर पर लव जिहाद के मामले को लेकर फ्रंटफुट पर आया पुरोला प्रधान संगठन अब बैकफुट पर है। बताया गया है कि 15 जून को महापंचायत करने को लेकर पुरोला प्रधान संगठन की ओर से जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया था।
इस ज्ञापन पर संगठन की ओर से महापंचायत की अनुमति मांगी गई थी। कहा गया है कि प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। अब आज यानी मंगलवार को फिर से संगठन ने जिला प्रशासन को एक ओर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें महापंचायत की अगुवाई न करने की बात कही गई है।
सरकार कर रही है मामले की निगरानी
इसके अलावा उत्तराखंड शासन और जिला प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके के एसपी की ओर से कहा गया है कि फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो इलाके में धारा 144 भी लगाई जा सकती है। साथ ही जिसने धारा 144 निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य स्तर से भी मामले की निगरानी की जा रही है।
संगठन ने फिर से प्रशासन को दिया ज्ञापन
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष अंकित रावत ने मंगलवार को इलाके के एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया है कि प्रधान संगठन महापंचायत को लेकर किसी भी प्रकार की अगुवाई नहीं करेगा। संगठन की ओर से कहा गया है कि वे जनता के साथ है। किसी भी प्रकार का कानून व्यवस्था उल्लंघन होने पर संगठन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
जिला प्रशासन और पुलिस ने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व हिंदू परिषद के भी महापंचायत में शामिल होने के आसार हैं। इस जानकारी पर जिला प्रशासन की सतर्क हो गया है। उत्तरकाशी जिला प्रशासन की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी प्रकार के सम्मेलन या फिर महापंचायत करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी अपर्ण यदुवंशी ने कहा है कि पुलिस की पूरी तैयारी है। धारा 144 लगाई जा सकती है।
क्या है उत्तरकाशी में लव जिहाद का पूरा मामला
बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पुरोला कस्बा है। यहां 15 मई को एक मुस्लिम लड़ने पर कथित तौर पर एक हिंदू नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप है। इसके बाद से कस्बे में बवाल मचा हुआ है। सोमवार को कुछ हिंदूवादी लोगों ने दूसरे समुदाय के घरों पर हमला बोल दिया था। इस पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ा था। बताया गया है कि हिंदूवादी लोगों ने कस्बे में कई बार विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजारों को बंद भी रखा है।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 hr agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
2 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
5 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
6 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
6 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
7 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
8 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
18 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines