हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

केदारनाथ में ताश के पत्तों की तरह ढह गया होटल, वीडियो देख रौंगटे हो जाएंगे खड़े

विज्ञापन

Kedarnath Hotel Collapses: उत्तराखंड एक के बाद एक कुदरत की मार झेल रहा है। कुछ माह पहले जोशीमठ में जमीन धंसने के सिलसिलेवार मामले सामने आए थे। उसके बाद बारिश का मौसम शुरू हो गया। अब बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन और नदियों के उफान की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला केदारनाथ के पास का है। यहां एक तीन मंजिला होटल (Kedarnath Hotel Collapses) देखते ही देखते भरभराकर गिर गया।

बारिश और भूस्खलन का दौर जारी

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से रुद्रप्रयाग जिले में एक तीन मंजिला होटल ढह गया। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, क्योंकि इमारत के गिरने से पहले ही कर्मचारियों और अन्य लोगों को बाहर निकाल लिया गया था।

https://twitter.com/sonusinghpal/status/1688816464260726784

विज्ञापन

सोनप्रयाग में है ये होटल

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके रजवार ने कहा कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे होटल ढह गया। इमारत के अंदर मौजूद सभी लोगों को पहले ही बाहर निकाल लिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि ये होटल रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग क्षेत्र के रामपुर में स्थित था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उधर होटल के ढहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल चंद कुछ सेकंड में ही धराशायी हो गया। हालांकि इस दौरान सड़क पर दोनों ओर के ट्रैफिक को रोक दिया गया था। बाद में जेसीबी की मदद से इमारत के मलबे को हटाया गया।

विज्ञापन

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola