Prayagraj Cyber Crime: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग के पास अनजान लड़की की वीडियो कॉल (Vulgar Video Call) आई। कॉल पर लड़की अपने कपड़े उतारने लगी। इसके बाद शातिरों ने अपना जाल बिछा दिया। इस जाल में फंस कर बुजुर्ग से करीब तीन लाख रुपये की ठगी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड है पीड़ित
मामला यहां के धूमनगंज थाना क्षेत्र का है। यहां की एक कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड बुजुर्ग परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले एक अनजान लड़की की उनके फोन पर वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल उठाई। कुछ देर बात करने के बाद लड़की अपने कपड़े उतारने लगी। इसके बाद लड़की ने बुजुर्ग से कहा कि उनका वीडियो बन गया है। यह सुनकर बुजुर्ग के होश उड़ गए।
एसपी क्राइम के नाम पर धमकाया, 3.13 लाख रुपये ठगे
उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया। आरोप है कि कुछ समय बाद एसपी क्राइम के नाम से उनके पास कॉल आया। फोन करने वाले ने बुजुर्ग को धमकाया। उनसे कई बार में 3.13 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने यहां तक कहा कि मामला डीआईजी तक पहुंच गया है। लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है। बुजुर्ग ने कहा कि उन्होंने लोकलाज के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़ित ने अब प्रयागराज साइबर क्राइम से मामले की शिकायत की है।
नोएडा में युवक को बनाया था शिकार
आपको बता दें कि नोएडा में भी कुछ समय पहले ऐसी ही वारदात हुई थी। यहां की सदर कॉलोनी में एक युवक के पास भी लड़की की वीडियो कॉल आई। लड़की ने वीडियो कॉल के दौरान अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया। फिर उससे कहा कि अब उसका वीडियो बन गया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवक से मोटी रकम की मांग की जाने लगी।
संबंधित खबरें
मुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
1 hr agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
9 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
9 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
11 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
15 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines