Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

होली पर मुस्लिमों को सलाह देने वाले CO हनुमान जी की सेवा करते आए नजर, सामने आया Video

Anuj Chaudhary viral video: संभल के सीओ अनुज चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे हनुमान जी की सेवा करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक दिन पहले उनका सद्भावना कमेटी की मीटिंग के दौरान दिया बयान भी वायरल हुआ था।

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Mar 8, 2025 11:20
Anuj Chaudhary viral video
Anuj Chaudhary viral video

Sambhal CO Anuj Chaudhary news: संभल के सीओ अनुज चौधरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। होली से पहले सद्भावना कमिटी की मीटिंग के बाद उनका बयान वायरल हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर किसी मुस्लिम को होली के रंगों से दिक्कत है तो वह घर से बाहर नहीं निकले। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हनुमान जी की सेवा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

बता दें कि एक दिन पहले संभल सीओ ने होली से पहले आयोजित हुई सद्भावना कमिटी की मीटिंग में कहा कि साल में 52 शुक्रवार होते हैं, होली सिर्फ एक बार आती है। अगर किसी मुस्लिम को लगता है कि होली के रंगों से खेलना उसके धर्म को प्रभावित करता है तो उन्हें उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे मुस्लिम ईद का बेसब्री इंतजार करते हैं ठीक उसी प्रकार हिंदू भी होली का इंतजार करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः ‘AMU में मनाई जाएगी होली, मारपीट करने वाले को ऊपर पहुंचा देंगे’- विवाद के बीच बीजेपी सांसद का बयान हो रहा वायरल

रामगोपाल यादव ने साधा था निशाना

सीओ के बयान के विपक्ष ने उनकी कड़ी आलोचना की थी। सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि जब भी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल में होंगे। सपा सांसद ने फिरोजाबाद के कार्यक्रम में कहा कि सीओ ने ही संभल में दंगा कराया था। जब कभी भी व्यवस्था बदलेगी तो लोग जेल में होंगे। ऐसे अधिकारी जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। समाज के सदभाव और शांति के लिए ऐसे अधिकारी खतरा है।

ये भी पढ़ेंः ‘होली एक बार आती है, नमाज 52 बार…’ मुस्लिमों को संभल के पुलिसवाले ने दी बड़ी सलाह

First published on: Mar 08, 2025 11:20 AM

संबंधित खबरें