‘होली एक बार आती है, नमाज 52 बार…' मुस्लिमों को संभल के पुलिसवाले ने दी बड़ी सलाह

Holi Namaz controversy: संभल के CO अनुज चौधरी ने होली से पहले शांति समिति की बैठक में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन मुस्लिमों को लगता है होली के रंगों से उनका धर्म प्रभावित होता है, तो उन्हें उस दिन घर में ही रहना चाहिए।

DSP Anuj Chaudhary statement

DSP Anuj Chaudhary statement

DSP Anuj Chaudhary statement: संभल कोतवाली में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई, इसमें CO अनुज चौधरी ने कहा कि साल में 52 शुक्रवार होते हैं और होली सिर्फ एक बार आती है। अगर किसी मुस्लिम को लगता है कि होली के रंगों से खेलना उसके धर्म को प्रभावित करता है तो उन्हें उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें कोई रंग लगाता है, उन्हें बुरा नहीं मानना चाहिए। संभल के CO ने कहा कि जैसे मुस्लिम ईद का बेसब्री से इंतजार करते हैं ठीक उसी प्रकार हिंदू भी होली का इंतजार करते हैं।

विज्ञापन

होली से पहले हुई शांति समिति की बैठक में दोनों समुदायों के नेताओं ने भाग लिया। होली से कुछ दिन पहले समाज में सांप्रदायिक तनाव को दूर करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी। बता दें कि अनुज चौधरी 24 नवंबर को शाही मस्जिद में हुई झड़प के बाद से खबरों में हैं। उन्हें वर्दी में भगवान हनुमान की गदा लेकर धार्मिक जुलूस का नेतृत्व करते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन

संभल की शांति व्यवस्था नहीं बिगड़ने देंगे

संभल के सीओ ने कहा कि जैसे मुस्लिम ईद का इंतजार करते हैं, वैसे ही हिंदू होली का इंतजार करते हैं। उन्होंने हिंदुओं से अपील की कि वे आपत्ति करने वाले लोगों पर रंग न डालें। उन्होंने कहा कि अगर कोई उपद्रवी गलत काम करता हुआ पाया जाता है तो उसको नहीं बख्शा जाएगा। संभल की शांति व्यवस्था को हम नहीं बिगड़ने देंगे।

विज्ञापन

संभल सीओ ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में अनुज चौधरी ने देश के लिए कई मेडल जीते हैं। इसके अलावा सपा नेता आजम खान से बहस के बाद भी वे काफी सुर्खियों में रहे थे। संभल हिंसा के बाद उन्होंने बयान देकर कहा था कि पुलिस को भी आत्मरक्षा का अधिकार है, पुलिसकर्मी मरने के लिए पुलिसबल में भर्ती नहीं हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ