---विज्ञापन---

UP में BJP विधायक डिजिटल अरेस्ट, पुलिस की वर्दी पहन ATS अधिकारी बन दिया गया वारदात को अंजाम

BJP MLC Digital Arrest: BJP के विधायक शैलेंद्र प्रताप सिंह साइबर ठगों का शिकार हुए हैं। उन्हें ठगों ने करीब 90 मिनट तक डिजिटली अरेस्ट रखा। एक शख्स ने उन्हें पुलिस अधिकारी बनकर कॉल किया और 90 मिनट तक बंधक बनाए रखा।

---विज्ञापन---

BJP MLC Digital Arrest: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में डिजिटल अरेस्ट की घटना हुई है। भारतीय जनता पार्टी के MLC को एक ठग ने करीब डेढ़ घंटे तक रखा डिजिटली अरेस्ट किए रखा। विधायक करीब 90 मिनट तक साइबर ठगों के निशाने पर रहे। हालांकि समय रहते उन्हें ठगों का शिकार बनने का अंदेशा हो गया था, इसलिए उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया, लेकिन डेढ़ घंटे तक विधायक की सांसें अटकी रहीं। मामले की शिकायत पुलिस को देकर केस दर्ज कराया गया है।

गाजियाबाद में दूसरा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला गुलफाम भी मारा गया

---विज्ञापन---

पुलिस की वर्दी पहने हुए था आरोपी

पुलिस को दी शिकायत में विधायक शैलेंद्र ने बताया कि एक शख्स ने उन्हें वीडियो कॉल किया। जब उन्होंने कॉल उठाया तो सामने वाला शख्स पुलिस की वर्दी पहने हुए था। उसने खुद को ATS अधिकारी बताया। उसने बातचीत शुरू की तो मामला गंभीर लगा, लेकिन बात करते-करते उन्हें शक होने लगा। उन्होंने बीच में कई बार कॉल कट करने की कोशिश की, लेकिन ठग ने उन्हें मौका नहीं दिया। करीब डेढ़ घंटा बातचीत हुई, लेकिन इस दौरान उन्होंने ट्रांजेक्शन नहीं किया।

जांच में सहयोग करने का दबाव बनाया

पीड़ित विधायक ने बताया कि आरोपी ने फोन करके खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। उसने किसी मामले में जांच का हवाला देते हुए सहयोग करने का दबाव डाला। इसी बहाने वह उनसे बातचीत करता रहा। वह लगातार दबाव बनाता रहा, लेकिन शक होने पर उन्होंने सतर्कता बरतते हुए कोई भी आर्थिक लेन-देन नहीं किया और मौका मिलते ही कॉल काट दी। फिर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने औपचारिक शिकायत लेकर FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

---विज्ञापन---

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, बस और ईको वैन में भीषण भिड़ंत, 6 लोगों की मौत

पीड़ित विधायक ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी को पकड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो ठग उन्हें डिजिटली अरेस्ट रख सकता है। वह किसी भी आम आदमी को आसानी से अपना शिकार बना सकता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 05, 2026 02:38 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola