Hit And Run: नोएडा में थार से बाइक सवार को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार, 7KM तक ले गया था घसीटकर

Noida Hit And Run Case: नोएडा के हिट एंड रन केस के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और थार भी जब्त कर ली है। पेट्रोल भरवाकर पैसे दिए बिना भागे थार ड्राइवर से बाइक से पीछा कर रहे पेट्रोल पंप विक्रेता को टक्कर मारी थी।

Noida Hit And Run Case

थार ड्राइवर तेल भरवाने के बाद पैसे दिए बना भाग गया था।

विज्ञापन

Noida Thar Accident News: दिल्ली से सटे नोएडा में थार से कहर बरपाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस थार ने उसे बाइक सवार को टक्कर मारी थी और उसे 7 किलोमीटर तक घसीट कर ले गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। मध्य नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADP) राजेंद्र कुमार गौतम ने गिरफ्तारी और जब्ती की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया ब्रीफिंग में पूरा घटनाक्रम भी विस्तार से बताया।

पेट्रोल के पैसे दिए बिना भागा था आरोपी

राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि 27 फरवरी को थाना बादलपुर इलाके में थार चालक हर्ष पेट्रोल का भुगतान किए बिना भागने की कोशिश कर रहा था। पेट्रोल पंप विक्रेता ने बाइक से उसका पीछा किया, लेकिन हर्ष ने थार से बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार कुलदीप शर्मा गिरकर घायल हो गया। थार चालक उसे बाइक समेत 7 किलोमीटर तक घसीट ले गया। आरोपी हर्ष को पुलिस ने पकड़ लिया है और थार जब्त कर ली है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज वायरल

राजेंद्र के अनुसार, पुलिस ने हर्ष को लुहारली टोल प्लाजा के पास से दबोचा। बाइक सवार को टक्कर मारने का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई थी। घटना शुक्रवार शाम को धूम मणिकपुर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप स्टेशन की है। हर्ष ने पेट्रोल भरवाया और ऑनलाइन पेमेंट करनी थी। लेकिन पेमेंट किए बिना वह भाग गया। पीछ करने वाले कुलदीप को उसने नेशनल हाईवे-91 पर टक्कर मारी।

घसीटते हुए बाइक में आग भी लग गई थी

वायरल CCTV फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि हर्ष अपनी थार से बाइक को घसीट रहा है, जिसमें आग भी लग गई थी। आग से धधकती बाइक को ही हर्ष थार से घसीटते हुए ले जा रहा है। राहगीर उसे रोकने के लिए आवाज लगाते हैं, लेकिन वह किसी की नहीं सुनता। हादसे के बाद लुहारली टोल प्लाजा के पास थार को रोककर हर्ष को पकड़ा गया। पुलिस ने डीजल चोरी करने की कोशिश, लापरवाही से ड्राइविंग करने, जान जोखिम में डालने समेत कई आरोपों में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ