पैंट उतारकर दिखाया पाइल्स सर्जरी का सबूत, फिर भी नहीं मिली लोको पायलट को छुट्टी

Lucknow News: लखनऊ में पाइल्स सर्जरी के बाद छुट्टी न मिलने से परेशान एक लोको पायलट का वीडियो वायरल हो गया. घटना ने रेलवे की छुट्टी व्यवस्था और कर्मचारियों के साथ व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Railway Loco Pilot Forced to Prove Illness After Surgery

Credit: AI

विज्ञापन

भारतीय रेलवे के लखनऊ मंडल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लोको पायलट को गंभीर बीमारी के बावजूद समय पर छुट्टी नहीं दी गई. पाइल्स की सर्जरी कराने के बाद भी जब उसे सिक लीव नहीं मिली तो मजबूरी में उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने पैंट उतारकर अपना घाव दिखाया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ मंडल में तैनात लोको पायलट राजेश मीणा ने हाल ही में पाइल्स की सर्जरी करवाई थी. डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी थी और कुछ दिनों की छुट्टी भी दी गई थी. लेकिन जब घाव पूरी तरह ठीक नहीं हुआ और उन्होंने छुट्टी बढ़ाने की मांग की, तो उन्हें दफ्तर बुला लिया गया. लोको पायलट का कहना है कि उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट, डॉक्टर की सलाह और इलाज से जुड़े सभी कागजात अधिकारियों को दिखाए, इसके बावजूद उन्हें ड्यूटी पर आने का दबाव बनाया गया. लगातार मना किए जाने और मानसिक दबाव के कारण वो बेहद परेशान हो गया. आरोप है कि जब बार-बार समझाने के बाद भी छुट्टी नहीं दी गई तो लोको पायलट ने मजबूरी में अपने घाव दिखाए, ताकि अधिकारी उसकी हालत समझ सकें. उसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

विज्ञापन

क्यों वायरल हुआ वीडियो?

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों और यूनियनों में नाराजगी फैल गई. लोको पायलट यूनियनों और रनिंग स्टाफ संगठनों ने इस घटना को अमानवीय बताया है. उनका कहना है कि लोको पायलट यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होते हैं और बीमार हालत में उनसे काम कराना ना केवल गलत है, बल्कि खतरनाक भी हो सकता है. संगठनों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और नियमों में सुधार की मांग की है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि छुट्टी से जुड़ी एक तय प्रक्रिया होती है और उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाती है. उनका दावा है कि मामला सामने आने के बाद उच्च स्तर पर जांच की गई और लोको पायलट को बाद में आराम की अनुमति दे दी गई. हालांकि, अधिकारी वीडियो वायरल होने पर कोई स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ