यूपी में चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, टायर के नीचे कुचल गई 5 साल की मासूम छात्रा

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक जर्जर स्कूल बस बड़े हादसे की वजह बन गई. चलती बस का फर्श टूटने से यूकेजी में पढ़ने वाली मासूम छात्रा नीचे गिर गई और पहिए के नीचे आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है.

Kasganj Bus Accident

Credit: AI

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां ढोलना इलाके में एक स्कूल बस का फर्श अचानक टूट गया, जिससे UKG में पढ़ने वाली 5 साल की बच्ची बस से नीचे गिर गई. दुर्भाग्य से बच्ची बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ये हादसा उस समय हुआ जब स्कूल बस बच्चों को लेकर रोज की तरह घर छोड़ने जा रही थी. बस काफी पुरानी और खराब हालत में थी. जैसे ही बस सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक बस का फर्श टूट गया. फर्श टूटते ही बच्ची नीचे गिर गई और ड्राइवर को कुछ समझ में आने से पहले ही बड़ा हादसा हो गया.

ये भी पढ़ें: बागपत में 8वीं की छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा – “मैं पढ़ना चाहती थी, मुझे माफ कर देना पापा”

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने बड़े भाई के साथ स्कूल बस में सफर कर रही थी. भाई ने ड्राइवर को बस रोकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हादसे के बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. हादसे के बारे में पता चलने पर स्थानीय लोग आग बबूला हो गए. गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और स्कूल प्रबंधन, बस ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति भी बन गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बस की हालत बहुत खराब थी. बस का फर्श पहले से कमजोर था, लेकिन इसके बावजूद बच्चों को उसी बस में बैठाया जा रहा था. आरोप है कि बस बिना सही फिटनेस और सुरक्षा जांच के सड़कों पर दौड़ रही थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. साथ ही स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ