---विज्ञापन---

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, बस और ईको वैन में भीषण भिड़ंत, 6 लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बस और ईको वैन में भिड़ंत हो गई। बस दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बस ने वैन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 6 लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी राजस्थान के धौलपुर के बताए जा रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

होली से पहले देर रात यूपी के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया है। हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिढ़ावली में एक्सप्रेस वे पर एक बस और ईको वैन में भिड़ंत हो गई। बस दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बस ने वैन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 6 लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी राजस्थान के धौलपुर के बताए जा रहे हैं।

होली से पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर 6 लोगों की मौत हो गई। बीती रात एक डबल डेकर बस ईको वैन में सवार लोगों के लिए काल बन गई। बस ने पीछे से वैन में टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि दोनों वाहन तेज रफ्तार से चल रहे थे लेकिन बस चालक अपनी स्पीड का अंदाजा नहीं सका। ज्यादा गैप न होने की वजह से बस वैन में घुस गई। हादसे से काफी देर तक ट्रैफिक जाम भी बना रहा। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, स्लीपर बस पलटी; हादसे में 7 लोगों की मौत और

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर 141 मील के पत्थर के पास सुबह करीब 4:15 बजे एक दुर्घटना की सूचना मिली। पता चला कि दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही एक ईको वैन को नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। ईको में कुल 13 लोग सवार थे। उन्हें बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। ईको का चालक सुरक्षित है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बदला स्पीड का नियम, अब इस स्पीड फर्राटा भर सकेंगे वाहन

First published on: Mar 03, 2026 07:48 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola