उत्तर प्रदेश के बागपत से सरधना के टेहरकी गांव जा रहे बारातियों को मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर दौड़कर पीटा गया। बता दें, करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। जिसमें सरधना जा रही एक बारात पर टोल कर्मियों ने हमला कर दिया। बागपत से मेरठ के सरधना जा रही बारात जैसे ही भूनी टोल प्लाजा पहुंची, वहां किसी बात को लेकर बारातियों और टोल कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर टोल कर्मियों ने लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया। बारातियों को दौड़ाकर पीटा गया। इस घटना में 3 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ जान बचाकर भाग निकले।
मामला सीसीटीवी में कैद
टोल कर्मचारियों पर महिलाओं के साथ अभद्रता और लूटपाट के भी गंभीर आरोप लगे हैं। बारातियों की गाड़ियों पर पथराव कर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया। यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ तौर पर टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी दिखी। इस घटना के बाद बारातियों में दहशत का माहौल है।
पुलिस कर रही जांच
घटना सरूरपुर थाना क्षेत्र की है और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। टोल कर्मचारियों की इस हरकत से न सिर्फ शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, बल्कि टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- नोएडा के ‘फार्म हाउस’ में नाइट पार्टी के दौरान बवाल, 80 लोगों के बीच हुई गोलीबारी
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
8 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
8 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
14 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
21 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
22 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines