हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP Weather Update: यूपी के 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया 3 दिनों का अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देगा, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बारिश की दस्तक हो चुकी है। फिलहाल यूपी में लू का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए आज राज्य के किस जिले में कैसा मौसम रहेगा।

विज्ञापन

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अभी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई दिनों की बारिश के बाद से अब सूरज की तपिश से उमस बढ़ गई है। दिल्ली समेत नोएडा में आज सुबह से ही सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हवा में अजीब सी धूल घुली है। मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों के लिए मौसम का अपडेट दिया है। आज लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ये भी जान लीजिए कि यूपी में मानसून की दस्तक कब तक हो सकती है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आज बांदा, चित्रकूट, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और अंबेडकरनगर के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 20 मई के बाद राज्य में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में चलती बस में लगी आग, 5 लोगों की मौत, दिल्ली से बिहार जा रही थी

विज्ञापन

16 से 18 मई तक चलेगी लू

यूपी के जिलों में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही मौसम आने वाले तीन दिनों तक रहने वाला है। मौसम विभाग ने 16 से 18 मई तक बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हमीरपुर और महोबा के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

तब तक आएगा मानसून?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में 18 से 20 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं, 28 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है। अभी पहाड़ी इलाकों में बदला मौसम देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी को मिली धमकी, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है कनेक्शन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola