Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां की एक बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर फ्लैट से करीब 15 लाख रुपये के गहनों की चोरी हो गई, लेकिन अब पीड़ित परिवार को एक कोरियर मिला है। इस कोरियर को देखकर पीड़ित परिवार हैरान रह गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।
23 अक्टूबर को हुई थी फ्लैट में चोरी
जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की है। यहां की एक बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर रहने वाली प्रीति सिरोही ने बताया कि उनके यहां 23 अक्टूबर को चोरी हुई थी। इमारत में लगे सीसीटीवी फुटेज से इसकी जानकारी हुई। परिवार शहर से बाहर गया हुआ था।
27 अक्टूबर को वापस लौटे तो हुई जानकारी
उन्होंने बताया कि हम लोग 27 अक्टूबर की शाम को अपने घर लौटे। फ्लैट का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। चोरों ने फ्लैट से करीब ₹15 लाख के आभूषण और 20 से 25 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। उसी दिन पीड़ित परिवार ने नंदग्राम पुलिस से शिकायत की और मुकदमा दर्ज कराया।
हापुड़ से आया कोरियर
वहीं घटना के कुछ दिन अब हापुड़ जिले के सराफा बाजार से एक कूरियर मिला। जब हमने उसे खोला तो देखा कि उसमें चोरी गए कुछ गहने रखे हैं। इन गहनों की कीमत करीब चार लाख रुपये है। परिवार ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। कोरियर के पैकेट को पुलिस को सौंपा गया है। नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस पहुंची हापुड़, नहीं मिला चोर
थाना प्रभारी ने बताया कि हापुड़ से आने वाले कोरियर के पते पर जांच कराई है। वहां जिस व्यक्ति ने कथित तौर पर कूरियर भेजा था, वह मौजूद नहीं है। हैरानी की बात यह है कि किसी ने चोरी का सामान वापस कर दिया। सर्कल अधिकारी, सिटी-1, अंशु जैन ने बताया कि सिरोही ने पैकेट खोला और अंदर कुछ गहने पाए। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
2 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
4 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
5 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines