हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूपी में अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर चिपकाया 'पाकिस्तान का झंडा', जूते-चप्पल बरसाए, एक्शन में आई पुलिस

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना हरकत के विरोध में अलीगढ़ में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। बन्ना देवी थाना क्षेत्र के रघुवीर पुरी, हकीम सराय इलाके में सड़क पर पाकिस्तान का झंडा चिपकाकर विरोध जताया गया।

विज्ञापन

(अनिल चौधरी, अलीगढ़ और पारस जैन, बागपत की रिपोर्ट)

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस दौरान जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में अलीगढ़ में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। यहां पर सड़क पर पाकिस्तान के झंडे लगा दिए गए, जिनके ऊपर से आम नागरिकों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते रहे। यह प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन आतंकवाद के खिलाफ जनता के गुस्से और आक्रोश को जाहिर करता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अनोखा विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने अनोखे तरीके से पाकिस्तान का विरोध किया। इस दौरान बन्ना देवी थाना क्षेत्र के रघुवीर पुरी, हकीम सराय इलाके में सड़क पर पाकिस्तान के झंडे लगाए गए, जहां पर उनके ऊपर से लोग गुजरते रहे। यह पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जताने का अलग तरीका था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान को उसकी हरकतों का करारा जवाब दिया जाना चाहिए। हालांकि, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई, जिसके बाद से इलाके में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘खुद को गर्व से ‘हिंदू’ बताकर दी जान…’, आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम की पत्नी की इच्छा क्या?

बागपत में भी विरोध प्रदर्शन

हमले को लेकर यूपी के बागपत में भी लोगों का आक्रोश फूटा है। जिले में जगह-जगह बाजार, मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल और सब्जी मंडी समेत तमाम प्रतिष्ठान बंद रखे गए। जनता ने आतंकी हमले के खिलाफ एकजुट होकर शांति से विरोध जताया। इसी बीच विजय हिंदुस्तानी के नेतृत्व में बड़ौत शहर में अनोखे अंदाज में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया गया। दिल्ली बस स्टैंड से लेकर कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, संजय मूर्ति और मुख्य बाजार की सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपकाए गए। झंडे देखते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा और राहगीरों ने उन झंडों पर जूते-चप्पल बरसाए।

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन यहीं नहीं थमा, बल्कि नेहरू मूर्ति पर भी लोग जमा हुए। यहां पर पाकिस्तान के झंडों को फाड़ा और उन पर चप्पलों की खूब बरसात की। इस दौरान ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि ‘पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की जाए और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

ये भी पढ़ें: ऋषिकेश में बड़ा हादसा, देखते ही देखते गंगा में बह गया युवक, प्रशासन ने दी सख्त हिदायत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola