'खुद को गर्व से 'हिंदू' बताकर दी जान...', आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम की पत्नी की इच्छा क्या?

पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों में से एक कानपुर के शुभम भी शामिल थे। उनकी हाल ही में शादी हुई थी। शुभम की पत्नी ने उनके लिए सरकार से अपील करते हुए कहा कि शुभम को ‘शहीद’ का दर्जा दिया जाए।

Kanpur News
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले में मरने वाले दो लोगों की काफी चर्चा हुई, जिसमें पहला नाम नेवी ऑफिसर विनय नरवाल का था, तो दूसरा नाम कानपुर के बिजनेसमैन शुभम द्विवेदी का था। इन दोनों की हाल ही में शादी हुई थी। हाल ही में शुभम द्विवेदी की पत्नी आशान्या ने उनके लिए ‘शहीद’ का दर्जा देने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशान्या ने सरकार से अपील की है कि कहा कि अगर सरकार मेरी इच्छा स्वीकार कर ले तो मेरे पास जीने का एक कारण होगा।

‘गर्व से दिया जीवन का बलिदान’

शुभम द्विवेदी की पत्नी आशान्या ने सरकार से अपने पति के लिए शहीद का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘शुभम ने खुद को हिंदू बताकर गर्व के साथ अपने जीवन का बलिदान दिया और कई लोगों की जान बचाई है।’ आशान्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘पहली गोली मेरे पति को लगी और आतंकवादियों ने यह पूछने में समय लगाया कि हम हिंदू हैं या मुसलमान। इस स्थिति में कई लोगों को भागने और अपनी जान बचाने का मौका मिल गया।’ आशान्या का कहना है कि ‘अगर सरकार मेरी इच्छा स्वीकार कर ले, तो मेरे पास जीने का एक कारण होगा।’

Advertisment

हमले से पहले क्या हुआ?

आशान्या ने हमले से कुछ देर पहले क्या हुआ, इसके बाद बारे में बात की। उन्होंने बताया कि ‘जैसे ही वे (आतंकवादी) आए, उनमें से एक ने पूछा कि क्या हम हिंदू हैं या मुसलमान? मुझे लगा कि ये शरारत कर रहे हैं। मैं पीछे मुड़ी, हंसी और उनसे पूछा कि क्या हो रहा है? फिर उन्होंने अपना सवाल दोहराया, इसके बाद जैसे ही मैंने जवाब दिया कि हम हिंदू हैं, एक गोली चली और शुभम का चेहरा खून से लथपथ था। मैं समझ नहीं पाई कि क्या हुआ था।’

आपको बता दें कि कानपुर के 31 साल के बिजनेसमैन शुभम की 12 फरवरी को आशान्या से शादी हुई थी। वह हमले में मरने वाले उन 26 लोगों में शामिल थे। गुरुवार को उनके पैतृक गांव में शुभम का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ