ऋषिकेश में बड़ा हादसा, देखते ही देखते गंगा में बह गया युवक, प्रशासन ने दी सख्त हिदायत

उत्तराखंड के ऋषिकेश में छुट्टियां मनाने आए एक युवक के साथ गौ घाट पर बड़ा हादसा हो गया। गंगा में नहाने गया युवक देखते ही देखते तेज धाराओं में गायब हो गया।

Rishikesh News in Hindi

अमित रतूड़ी, ऋषिकेश

विज्ञापन

उत्तराखंड के फेमस टूरिस्ट प्लेस ऋषिकेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। हरियाणा से यहां छुट्टियां मनाने आया एक युवक गौ घाट पर गंगा में नहाने के दौरान लहरों के साथ आगे बहता चला गया। इसके बाद देखते ही देखते युवक नदी की तेज धाराओं में गायब हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद प्रशासन द्वारा गंगा किनारे नहाने और तैराकी पर सख्त हिदायत जारी की गई है।

विज्ञापन

गंगा की तेज धाराओं में समा गया युवक

जानकारी के अनुसार, यह हादसा लक्ष्मण झूला के पास गौ घाट पर शनिवार शाम को हुआ है। गंगा में गायब होने वाला युवक हरियाणा से अपने 4 दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। शनिवार शाम को वह गौ घाट पर गंगा में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया। नहाते समय युवक गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद देखते ही देखते नदी की तेज धाराओं में वह गायब हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक के दोस्तों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सर्च ऑपरेशन जारी

सूचना मिलते ही SDRF और जल पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। शनिवार देर रात तक रेस्क्यू टीम ने नदी में युवक की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद रविवार सुबह फिर से युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रशासन ने दी सख्त हिदायत

वहीं, इस हादसे के बाद प्रशासन ने गंगा किनारे नहाने और तैराकी पर सख्त हिदायत जारी की है। पुलिस ने युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ