News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Uttar Pradesh Transport Department Traffic Challan New Rule: अगर आप उत्तरप्रदेश में रहते हैं और आपका कोई ट्रैफिक चालान पेंडिंग है तो तुरंत भर दें। उत्तरप्रदेश ट्रांसपोर्ट विभाग ने करोड़ों के बकाया जुर्माने को वसूलने के लिए ट्रैफिक नियमों में बदलाव कर दिए हैं। अब समय पर चालान न भरने वाले चालक को मोटी पैनेल्टी लगेगी। एक महीने का वक्त तय किया गया है।
साथ ही व्हाट्एऐप चैटबोट सर्विस (8005441222) भी शुरू की, ताकि ई चालान के नोटिस सीधे वाहन चालक को मिल सकें। इस सर्विस के माध्यम से वाहन चालक न सिर्फ अपने ई चालान का स्टेट्स जान पाएंगे। साथ ही ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे।
परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा शुरू की गई जनहित में एक विशेष सुविधा -ई चालान अब सीधे आपके ह्वाट्सऐप पर,ह्वाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से । देर ना करें,जल्द से जल्द चालान भुगतान करें और पेनाल्टी से बचें । कार्यालय परिवहन आयुक्त, लखनऊ ।
— Transport Department, UP (@uptransportdept) August 19, 2025
Chief Minister Office Uttar Pradesh… pic.twitter.com/DVJE18utFz
उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के नए नियम में स्पष्ट हैं कि एक महीने के दौरान अगर पेंडिंग ट्रैफिक चालान नहीं भरा गया तो चालान के जुर्माने पर 10 फीसदी तक एक्सट्रा लेटफीस भी जोड़ कर वसूली जाएगी। नया नियम 10 अगस्त से लागू कर दिया गया है। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने नए नियम के बारे में बताया कि पहले पेंडिंग चालान में केवल जुर्माना लगता था, अब लेट फीस भी जुड़ती है।
परिवहन आयुक्त के चैटबॉट से जुड़ने के लिए अभी 'Hi' भेजें इस नंबर पर:
— Transport Department, UP (@uptransportdept) May 2, 2025
8005441222
यातायात नियमों, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों की जानकारी और अन्य परिवहन सेवाओं के लिए यह चैटबॉट आपकी मदद करेगा।
कार्यालय परिवहन आयुक्त, लखनऊ । pic.twitter.com/kjUFHo8wfg
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अनुसार, अब ट्रैफिक चालान को इग्नोर करने वालों को सीधे मोबाइल पर ई चालान के नोटिस भेजे जा रहे हैं। जुर्माने में ऑटोमेटिक लेट फीस एड हो रही है। पहले चरण में जनवरी 2024 से इस साल जुलाई तक के पेडिंग चालान भेजे जाएंगे। दूसरे चरण में उसके पहले के चालान भेजेंगे। मोबाइल यूजर्स अपने व्हाट्सऐप चैटबोट (8005441222) के माध्यम से अपना चालान चेक कर सकते हैं। इस सर्विस के आप तुरंत भुगतान भी कर सकते हैं। इसके अलावा वाहन चालक अपने पेंडिंग चालान विभाग के ऑफिशियल पोर्टल https://echallan.parivahan.gov.in/ पर अपने वाहन नंबर, चालान नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रैफिक चालान पर मिल रही 50% की छूट! इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला
आरटीओ गोरखपुर श्रीरामबृक्ष सोनकर द्वारा वाहन और सारथी पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए वाहन स्वामियों से अपील की गई है,कृपया वाहन स्वामी स्वयं का मोबाइल नम्बर ही दर्ज कराए । कार्यालय परिवहन आयुक्त, लखनऊ । pic.twitter.com/eiNgsLSejJ
— Transport Department, UP (@uptransportdept) August 23, 2025
परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से 36 लाख ई-चालान नोटिस भेजे जाएंगे। अकेले 2024-25 में ही 14 लाख से ज़्यादा नोटिस ऐसे वाहन चालकों को भेजे जाएंगे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन के समय गलत मोबाइल नंबर दिए थे या दिए ही नहीं थे। ऐसे मालिकों को कानूनी कार्यवाही के अलावा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। आंकड़ों के हिसाब से बात की जाए तो 2024-25 में उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट विभाग ने पूरे प्रदेश में करीब 27 लाख ई-चालान जारी किए, जिनमें जुर्माने की रकम 1400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की खैर नहीं, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।