हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भीषण गर्मी के चलते उत्तरप्रदेश में स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां, अब इस दिन से खुलेंगे विद्यालय

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। अब छात्रों के लिए 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों को 16 जून से स्कूल जाना था। फिलहाल, गर्मी को देखते हुए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में गर्मी अब जानलेवा हो गई है। बीते 24 घंटे में प्रचंड गर्मी से अलग-अलग जिलों में 8 लोगों की मौत हो गई। प्रतापगढ़ में चकबंदी कानून के तहत धूप में गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। लखनऊ में स्मारक समिति के दो कर्मचारी हीट स्ट्रोक से मौत का शिकार हो गए। इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए क्लास 8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की 30 जून तक छुट्टी कर दी गई है।

वहीं बीते शुक्रवार को प्रदेश में आगरा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। बांदा में 44 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आज भी कई जिलों में तापमान 42 के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी। लखनऊ समेत कई जिलों में 16 जून को बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

16 जून को स्कूल खुलने वाले थे

उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने इसके लिए आदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में ज्यादा गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में 30 जून तक बच्चे नहीं आएंगे। एक जुलाई से स्कूल अपने समय पर खुलेंगे। जबकि, 16 जून से स्कूल खुल जाएंगे। इस दौरान स्कूल में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी स्कूल जाएंगे। वे सभी कामों को पूरा करेंगे।

ये भी पढ़ें-  Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में 6 अवैध कट बंद, जाम से निपटने का प्लान B हो रहा तैयार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola