Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में 6 अवैध कट बंद, जाम से निपटने का प्लान B हो रहा तैयार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में जाम की समस्या से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्लान B तैयार कर लिया है। इसके तहत 6 अवैध कट बंद कर दिए गए हैं। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

Greater Noida News
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में जाम की समस्या से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्लान B तैयार किया है। इसके तहत 6 अवैध कट बंद कर दिए गए हैं। प्लान B के तहत अवैध रैंप को भी हटाया जाएगा। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही जल्द ही अवैध रैंप को तोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। ऐसी उम्मीद है कि प्लान B के पूरे तरीके से लागू होने के बाद शाहबेरी में जाम से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी। शाहबेरी में 5 कट अभी भी खुले हुए हैं और सारे कट अवैध हैं। इन कट से लोग रॉन्ग साइड गाड़ी चलाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है और जाम लगता है। इन 5 कट को भी बंद किया जाना जरूरी है। हालांकि स्थानीय लोगों की मांग पर इन पांच कट को अभी खुला रखा गया है, लेकिन प्राधिकरण ने साफ कह दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो इन कट को भी बंद किया जाएगा।

डेढ़ किलोमीटर लंबा है मार्ग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटेडा गोलचक्कर से शुरू होकर क्रॉसिंग को जोड़ने वाला शाहबेरी मार्ग करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा है। यहां पर सड़क को चौड़ा तो कर दिया गया है, लेकिन अवैध कट के अलावा कई बिजली के खंभे अभी भी लगे हुए हैं, जो कि ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं। इन खंभों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बिजली के खंभे हटने के बाद और अवैध रैंप टूटने के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

क्या बोली एसीईओ

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले शाहबेरी मार्ग में सड़क चौड़ा करने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद से ट्रैफिक जाम की समस्या में थोड़ी कमी आई है, जो कमियां रह गई हैं, उन्हें भी जल्द दूर किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ