UP News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि आजम को निमोनिया की शिकायत होने पर पिछले साल अगस्त में भी लखनऊ के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

जानकारी के मुताबिक आजम खान ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी, इसलिए डॉक्टरों ने उनकी जांच की। बता दें कि पिछले साल 72 वर्षीय आजम को नियमित जांच के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आजम खान को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से 20 मई, 2022 को जमानत रिहा किया गया था, उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरिम जमानत भी दी थी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1647807151182848001

भड़काऊ भाषण मामले में हुई थी सजा

बता दें कि भड़काऊ भाषण देने के आरोप में आजम खान को तीन साल की सजा सुनाई गई थी। रामपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने 27 अक्टूबर 2022 को यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। निजी मुचलके पर 25 हजार रुपए की जमानत तय की गई थी। तीन साल की सजा होने के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी। साथ ही उनको वोट देने का अधिकार भी छिन गया था।

विज्ञापन

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव

इसके बाद उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। 10 मई को रामपुर की स्वार विधानसभा सीट और मिर्जापुर की चंबे विधानसभा सीट पर मतदान होगा। 13 मई को मतगणना होगी। इन दोनों विधानसभा सीटों में सबसे चर्चित सीट रामपुर जिले के स्वार की है। इस मामले में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को भी अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ