Special Trains: यूपी-बिहार के रेल यात्रियों की मौज! दिल्ली से घर जाने लिए हो जाएं तैयार, बढ़ गए स्पेशल ट्रेनों के फेरे

UP Bihar Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के सफर को आगे बढ़ाया गया है.

UP Bihar Special trains 2026

यूपी-बिहार के रेल यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों के नाम

Bihar Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. उत्तर प्रदेश और बिहार के रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए नई दिल्ली से बरौनी और दरभंगा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरों को आगे बढ़ा दिया गया है. इस फैसले से उन हजारों प्रवासियों को राहत मिलेगी जो इस मौसम में अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन

अब 16 जुलाई तक मिलेगी राहत

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती तादाद और कंफर्म टिकट की मारामारी को देखते हुए इन दोनों स्पेशल ट्रेनों को अब 16 जुलाई तक चलाने का निर्णय लिया है. पहले ये ट्रेनें कम अवधि के लिए घोषित की गई थीं, जिससे यात्रियों को आगे की तारीखों में टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही थी. लेकिन अब फेरे बढ़ जाने से यूपी और बिहार के यात्रियों को आने-जाने के लिए लंबी अवधि तक कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. इससे यात्रियों का सफर काफी आसान और आरामदायक हो जाएगा.

विज्ञापन

बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का नया शेड्यूल

अगर बात बरौनी रूट की करें तो गाड़ी संख्या 02563 बरौनी से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन पहले सिर्फ 31 मई तक के लिए ही घोषित की गई थी. रेलवे ने अब इसके फेरे बढ़ाते हुए इसे 15 जुलाई तक चलाने का फैसला किया है. वहीं दूसरी तरफ, वापसी की दिशा में नई दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 02564 स्पेशल ट्रेन पहले एक जुलाई तक के लिए तय की गई थी. यात्रियों की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए अब इस रिटर्न ट्रेन को भी 16 जुलाई तक चलाने की मंजूरी दे दी गई है.

विज्ञापन

दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन के फेरे भी बढ़े

इसी तरह दरभंगा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भी रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन को पहले 31 मई तक ही चलाया जाना था, जिसे अब बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दिया गया है. इसके साथ ही, वापसी में नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली गाड़ी संख्या 02570 स्पेशल ट्रेन जो पहले एक जुलाई तक चलने वाली थी, अब वो भी 16 जुलाई तक अपनी सेवाएं देती रहेगी. रेलवे के इस कदम से बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र और यूपी के यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ