Delhi-Meerut Namo Bharat: दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन के यात्रियों की लगी लॉटरी! भीड़ कम करने के लिए NCRTC ने शुरू कीं 8 और नमो भारत ट्रेनें; देखें टाइमिंग

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए NCRTC ने 8 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स शुरू कर दी हैं. नई सेवाओं से पीक आवर्स में यात्रियों को कम इंतजार, ज्यादा सुविधा और तेज सफर का लाभ मिलेगा.

Delhi-Meerut Namo Bharat

दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन की यात्रा में बड़ा बदलाव. (Image: AI)

विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. इस रूट पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या और पीक आवर्स में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने बड़ा फैसला लिया है, जिसका असर इस रूट के यात्रियों पर सीधा पड़ेगा. अब इस कॉरिडोर पर 8 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स शुरू की गई हैं, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. नई सेवाएं 22 मई से लागू कर दी गई हैं. माना जा रहा है कि इस कदम से यात्रियों का इंतजार कम होगा और यात्रा पहले से ज्यादा आरामदायक बन सकेगी.

यह भी पढ़ें: UP Largest Metro Station: कहां बना यूपी का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन? जमीन से 25 मीटर नीचे है

विज्ञापन

सुबह और शाम के व्यस्त समय में चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

एनसीआरटीसी के अनुसार, अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं खास तौर पर सुबह और शाम के पीक आवर्स के दौरान चलाई जाएंगी.

  • सुबह 8 बजे से 11 बजे तक.
  • शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशन तक ज्यादा ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी.

इसके लिए दो अतिरिक्त नमो भारत ट्रेनों को कॉरिडोर पर उतारा गया है. इस फैसले का उद्देश्य स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ कम करना और ट्रेनों में बेहतर व्यवस्था बनाए रखना है. रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ती मांग को देखते हुए समय-समय पर सेवाओं में और भी बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि लोगों को सुगम और तेज सार्वजनिक परिवहन मिल सके.

NCRTC का फोकस बेहतर और तेज पब्लिक ट्रांसपोर्ट

नमो भारत ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है. लोग इस हाई-स्पीड रीजनल ट्रेन सेवा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक मान रहे हैं. इसी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एनसीआरटीसी लगातार अपने नेटवर्क और सेवाओं को मजबूत करने में जुटी हुई है. यात्री एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए ट्रेन का नया शेड्यूल आसानी से देख सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ