24 घंटे में देश में दूसरा बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। बिलासपुर के बाद अब यूपी में बड़ा हादसा हो गया है। मिर्जापुर में कालका मेल की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे पर सीएम योगी ने भी शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
मिर्जापुर जिले के चुनार जंक्शन पर कुछ यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा में रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी 3 नंबर प्लेटफॉर्म से कालका मेल गुजरी। यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भीभत्स था कि यात्रियों के चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि सभी यात्री गंगा स्नान करके दक्षिणांचल लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Train Accident: मिर्जापुर में कैसे हुआ ट्रेन हादसा? जल्दबाजी ने ली कई यात्रियों की जान
इससे पहले 24 घंटे के अंदर ही छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ट्रेन हादसा हुआ था। बिलासपुर जंक्शन पर एक मेमो ट्रेन ने मालगाड़ी ने पीछे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि मेमो का अगला हिस्सा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट परिजन को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर ट्रेन हादसे में अब तक 11 की मौत, 20 घायलों का हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, मालगाड़ी पर चढ़ी थी पैसेंजर मेमो
संबंधित खबरें
मुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
26 mins agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
8 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
9 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
10 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
14 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines