UP Man Pulled Girl Student Scarf: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में हैरान-परेशान करने वाला मामला सामने आया है। बाइक सवार दो मनचले स्कूल से घर लौट रही लड़की से छेड़खानी करते हैं, उसका दुपट्टा खींचते हैं। इसके बाद साइकिल सवार लड़की अपना नियंत्रण खो देती है और सड़क के दूसरी ओर जाने लगती है। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो जाती है, जिससे छात्रा की मौत हो जाती है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि स्कूली छात्रा साइकिल से अपने दोस्तों के साथ घर लौट रही है। इस दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार उसके गले से दुपट्टा खींचते हैं। इसके बाद 17 साल की छात्रा घबरा जाती है और साइकिल से उसका नियंत्रण हट जाता है। फिर पीछे से आ रहे एक बाइक सवार से उसकी टक्कर हो जाती है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में हुई।
https://twitter.com/malika07x/status/1703242904196763981?s=46
पुलिस ने बताया कि हंसवर थाना इलाके के हीरापुर बाजार में बाइक से टक्कर की शिकार लड़की को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें कहा गया था कि रामराजी इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा दोपहर करीब 3:30 बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके साथ छेड़खानी की गई।
FIR में छात्रा के पिता ने लगाया है ये आरोप
मृत छात्रा के पिता की ओर से दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि बाइक सवार शाहनवाज और अरबाज ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की और उसका दुपट्टा खींच लिया। जब वह गिर गई, तो पीछे से बाइक से आ रहे फैसल नाम के एक अन्य लड़के ने अपनी बाइक से उसे टक्कर मार दी।
छात्रा के पिता के मुताबिक, बाइक की टक्कर से मेरी बेटी के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी ने मुझसे पहले शिकायत की थी कि शहवाज और अरबाज नाम के लड़के उसे परेशान करते हैं।
मामले को लेकर सीनियर पुलिस अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में नामित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
2 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
7 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
15 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
16 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines