हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महाकुंभ से लौटते समय सांसद पप्पू यादव के करीबी रिश्तेदार समेत 4 की मौत

MP Pappu Yadav Samdhi Killed in Road Accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, इस बाद में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के रिश्तेदार डॉ. सोनी यादव की मौत हो गई।

विज्ञापन

MP Pappu Yadav Samdhi Killed in Road Accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई है। यहां श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार एक ट्रेलर से जा टकरा गई। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सांसद पप्पू यादव के खास रिश्तेदार समेत 4 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

पूर्णिया के सांसद के समधि की मौत

जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान के बाद पूर्णिया लौट रहे थे। तभी गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में जाकर भिड़ गई। हादसे के वक्त कार में कुल 5 लोग मौजूद थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के रिश्तेदार डॉ. सोनी यादव भी शामिल हैं। बता दें कि डॉ. सोनी यादव सांसद पप्पू यादव के समधि हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: MP Global Investors Summit में पेश होगी ‘बायो फ्यूल योजना’; CM मोहन यादव ने बताई खासियत

पुलिस ने बताई हादसे की वजह

मृतकों की पहचान डॉ. सोनी यादव, गायत्री देवी, विपिन मंडल और चालक सलाउद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार के ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। गाजीपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. सोनी यादव बिहार के पूर्णिया में अपने पति डॉ. मुकेश यादव के साथ दुर्गा नर्सिंग होम चलाती थीं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola