MP Global Investors Summit में पेश होगी 'बायो फ्यूल योजना'; CM मोहन यादव ने बताई खासियत

MP Global Investors Summit: मध्य प्रदेश के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी के ‘LiFE’ विजन के तहत बायो फ्यूल योजना को भी पेश किया जाएगा।

MP Global Investors Summit

MP Global Investors Summit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की तैयारियों में लगे हुए हैं। राज्य की राजधानी में काफी बड़े स्तर पर GIS को लेकर काम किया जा रहा है। इस समिट में राज्य, देश और दुनिया भर के उद्योगपति, निवेशक और उद्यमी आएंगे। साथ ही GIS के दौरान कई नई योजनाएं और प्रोजेक्ट को भी शुरू किया जाएगा। इस दौरान GIS में पीएम मोदी के ‘LiFE’ विजन के तहत बायो फ्यूल योजना को भी पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

क्या है बायो फ्यूल योजना?

इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में 24-25 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बायो फ्यूल योजना को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बायो फ्यूल योजना-2025 पीएम नरेन्द्र मोदी के ‘लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ (LiFE) अभियान के मूल सिद्धांतों के अनुरूप है।

विज्ञापन

क्या है इस योजना के लाभ?

सीएम मोहन यादव ने कहा कि बॉयो फ्यूल योजना में बॉयो सीएनजी, बॉयो मास ब्रिकेट और पेलेट, और बॉयोडीजल जैसे ईंधन शामिल हैं। इस योजना के तहत बॉयो फ्यूल यूनिट को 200 करोड़ रुपये तक का बुनियादी निवेश प्रोत्साहन (BIPA) उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन, सड़क, जल निकासी, और वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के विकास के लिए 50 प्रतिशत दिए जाएंगे, जो करीब 5 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

विज्ञापन

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य के विकास को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन पर जोर दिया गया है। राज्य सरकार योजना प्रदेश की कृषि शक्ति का पूरा लाभ उठाते हुए नवाचार को बढ़ावा देगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ