हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

UP Crime News: 'चार बार शादी कराने के बाद भी हर बार भागी', बुजुर्ग महिला का बेटी पर गंभीर आरोप

UP Crime News : यूपी के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपनी ही बेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसने हर अपनी बेटी की चार बार शादी कराई लेकिन उसे कोई भी शादी रास नहीं आई, महिला अपनी बेटी की हरकतों से परेशान है।

विज्ञापन

Agra Crime News : यूपी के न्यू आगरा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर नगला पदी में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपनी ही बेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी आज से 8 साल पहले एक पड़ोसी युवक के साथ भाग गई थी, समाज में तानों से बचने के लिए हमने उसकी दूसरी शादी कर दी, लेकिन वह यहीं नहीं रूकी। कुछ समय बाद वह अपने ससुराल से दूसरे लड़के के साथ भाग गई। बुजुर्ग महिला का कहना है कि हमने उसकी शादी राजस्थान के जोधपुर में कर दी, लेकिन चार महीने बाद वह वहां से लौटकर अपने मायके लौट आई।

यह भी पढ़ें – MP Breaking : ग्वालियर में शर्मशार हुई मानवता, 56 साल के अधेड़ ने 6 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

वीडियो कॉल पर करती है अश्लील बातें

बुजुर्ग महिला का आरोप है कि बच्चे को जन्म देने के बाद, अब वह मोबाइल पर वीडियो कॉल कर घर में लोगों से अश्लील बातें करती है और पूरी-पूरी रात बाहर रहती है और जब हम उससे यह सब बंद करने के लिए कहते हैं तो वह हमें जमीन में हिस्सा बताकर धमकी देती है।

विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

बुजुर्ग महिला ने अपनी बेटी की करतूतों से परेशान होकर न्यू आगरा थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने भी मां की शिकायत पर केस दर्ज करके, बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola