लड़कियों को छेड़ने वालों को छोड़ेंगे नहीं, UP में एंटी रोमियो स्क्वायड की 1678 टोलियां आपके बीच में

Anti-Romeo Squads Active In UP : यूपी में योगी सरकार बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वायड टीम, शोहदों पर कहर बनकर टूट रही है।

up police

Anti-Romeo Squad

विज्ञापन

Anti-Romeo Squad In UP : यूपी की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड, शोहदों पर कहर बनकर टूट रही है। बता दें कि प्रदेश में आवारा मनचलों पर नकेल कसने के लिए, विशेष अभियान एंटी रोमियो स्क्वायड चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, 6 महीनें में अब तक 1678 एंटी रोमियो स्क्वायड टीमों के द्वारा एक्शन लिया गया है, जिसमें 3324 पुरुष और 4090 महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं।

हर जगह मुस्तैद है एंटी रोमियो स्क्वायड

बता दें कि स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए, प्रदेश के 30,76,246 जगह पर की चेकिंग की है। इनमें स्कूल, सार्वजनिक आवाजाही जैसे चौराहे, बाजार, मॉल्स, पार्क एवं अन्य स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर कुल 1,34,33,261 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 7563 मुकदमें दर्ज किए गए, जबकि 9512 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 48,92,991 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने पूरे प्रदेश में जोन और कमिश्नरेट स्तर पर कार्रवाई की।

विज्ञापन

आगरा जोन में मिले सबसे ज्यादा मनचले

डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप, प्रदेश में बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने का काम किया जा रहा है, जिसके लिए एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा शोहदों और मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इस क्रम में प्रदेश भर में स्क्वायड की ओर से 6 माह में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके लिए 8 जोन में 1413 एंटी रोमियो स्क्वायड को एक्टिव किया गया, जिसमें 2977 पुरुष पुलिसकर्मी और 3499 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस दौरान 7097 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 8951 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 44,31,216 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 25,40,012 स्थानों पर चेकिंग की। एंटी रोमियो स्क्वायड ने सबसे अधिक कार्रवाई आगरा जोन में की, जहां पर 474493 जगहों पर चेकिंग करते हुए 12,73,120 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। वहीं 637 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 1114 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दूसरे नंबर पर बरेली जोन, तीसरे नंबर पर लखनऊ जोन, चौथे नंबर पर वाराणसी और पांचवे नंबर पर गोरखपुर जोन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ