Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन लड़कों की मौत हो गई है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। बताया गया है कि ये छह लड़के हाईवे के किनारे सुबह के समय योगा कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन ने इन्हें कुचल दिया। पुलिस ने तीन के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि बाकी तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
रोज सुबह जाते थे कसरत करने
जानकारी के मुताबिक, हादसा मडोरा खुर्द में हुआ। मरने वालों की शिनाख्त अभिराज (12), अभिनव (14) और अनुज यादव (21) के रूप में हुई है। जबकि लक्ष्य (9), सुंदरम (17) और आर्यन (14) गंभीर से घायल हैं। ये छह लड़के मडोरा खुर्द के ही रहने वाले बताए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लड़के सुबह के समय हाईवे पर दौड़ लगाने, कसरत और योगा करने के लिए जाते थे।
गांववालों ने क्लीनर को पकड़ा, ड्राइवर फरार
शुक्रवार सुबह भी सभी छह लड़के हाईवे के किनारे योगा कर रहे थे। तभी कानपुर से झांसी की ओर तेज रफ्तार में एक ट्रक जा रहा था। ट्रक ने सभी लड़कों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को रोककर फरार हो गया। जबकि आसपास के लोगों ने ट्रक के क्लीनर को पकड़ लिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मरने वाले दो लड़के परिवार के इकलौते थे
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लड़कों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव वालों ने बताया है कि मरने वाले तीन में से दो लड़के अपने माता-पिता के इकलौते थे। एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर पर गांव में हाहाकार मच गया।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
2 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
8 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
15 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
16 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines