हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Noida News: नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र स्थित राफे एमफाइबर कंपनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए है। दोनों लोग पूरी कंपनी का दौरा करेंगे। यहां बनने वाले आधुनिक उपकरण की बारीकियां परखेंगे। यह कंपनी देश की सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। यहां ड्रोन, मानव रहित यान (यूएवी) के इंजन व आधुनिक रक्षा प्रणालियों का निर्माण किया जाता है।

विज्ञापन

Noida News: नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र स्थित राफे एमफाइबर कंपनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए है। दोनों लोग पूरी कंपनी का दौरा करेंगे। यहां बनने वाले आधुनिक उपकरण की बारीकियां परखेंगे। यह कंपनी देश की सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। यहां ड्रोन, मानव रहित यान (यूएवी) के इंजन व आधुनिक रक्षा प्रणालियों का निर्माण किया जाता है। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी अलर्ट मोड पर है।

800 करोड़ का निवेश, कंपनी के विस्तार की भी तैयारी
औद्योगिक विकास विभाग का दावा है कि राफे एमफाइबर कंपनी अब तक 800 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। कंपनी की विस्तार योजना को प्रदेश कैबिनेट से भी मंजूरी मिल चुकी है। इसके तहत कंपनी को फेज-2 में ही अतिरिक्त भूखंड आवंटित किया जाएगा। साथ ही यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भी कंपनी को नई जमीन दी जा रही है ताकि निर्माण इकाइयों का विस्तार किया जा सके।

2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
वीवीआईपी मूवमेंट में शहर में 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीएम के आगमन के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। हर मुख्य मार्ग पर पुलिसकर्मी तैनात है। कार्यक्रम स्थल के आस-पास पुलिस विशेष रूप से सक्रिय है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सीएम योगी के नोएडा आगमन से पहले 12 घंटे में 5 पुलिस एनकाउंटर, 25 हजार का ईनामी भी धराया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola