---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, तार खींचने से गिरा टावर; 8 जख्मी… एक मजदूर का पैर कटा

Prayagraj Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हुआ है। महाकुंभ से पहले यहां हाईटेंशन तार खींचते समय एक टावर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से कई मजदूर घायल हो गए। हादसे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Uttar Pradesh News: (दीपक दुबे, प्रयागराज) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से पहले एक बड़ा हादसा हुआ है। कुंभ की तैयारियों के बीच एक टावर गिरने से नीचे काम कर रहे कई मजदूर घायल हो गए हैं। एक मजदूर का पैर कट गया है। हाईटेंशन तार खींचते समय टावर गिर गया। कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। सूत्रों के अनुसार कुछ मजदूरों के दबने की बात भी सामने आ रही है। घटना सराय इनायत के जगबंधन गांव में हुई। हाईटेंशन तार खींचने के दौरान अचानक टावर गिर गया। हादसे में 8 मजदूर घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें:साइको किलर दुल्हन, पति की हत्या कर संदूक में छिपा देती थी लाश, जानें कुरुक्षेत्र के इस केस को

---विज्ञापन---

आनन-आनन में सभी को SRNA अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी घायल पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और मेडिकल टीमें पहुंची हैं। टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हादसा दोपहर को एक बजे हुआ। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। बताया जा रहा है कि सलीम नाम के मजदूर की हालत गंभीर है।

ये मजदूर हुए घायल

हादसे में घायलों की पहचान कासिम पुत्र इदुवा, आमिर पुत्र भोंदू, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तर, सलीम, छोट्टन और पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों से बात की गई। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल जाकर मजदूरों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि महाकुंभ स्थल से यह इलाका करीब 15 KM दूरी पर है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:DSP मोहम्मद आदिल बिलाल कौन? पहली पोस्टिंग में लगे हत्या के आरोप, रोहतास में की 6 राउंड फायरिंग!

मजदूरों के मुताबिक रिंग रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते पुरानों को हटाकर नए टावर लगाए जा रहे हैं। तार लगाकर नए टावरों को ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर को मशीन के जरिए तार खींचे जा रहे थे। जिसके बाद अचानक टावर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 28, 2024 07:44 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola