आयुर्वेद को बचाए रखने और मॉर्डनाइजेशन में पतंजलि की बड़ी भूमिका, स्वदेशी उत्पादों का बढ़ा इस्तेमाल

भारत के प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव ने आयुर्वेद को बचाए रखने के लिए पतंजलि योगपीठ की स्थापना करवाई। इस कंपनी के माध्यम से लोगों ने स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल भी बढ़ाया है। आयुर्वेद भारत की धरती का सबसे पुराना उपचार का तरीका है, जो आज भी पतंजलि की मदद से जीवित है। आइए जानते हैं आयुर्वेद को बचाए रखने में पतंजलि की भूमिका क्या रही।

Patanjali News

Patanjali News

हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद है, जो सदियों से स्वस्थ जीवन का मार्गदर्शन कर रही है। लेकिन मॉडर्न वर्ल्ड में बदलती जीवनशैली और औद्योगिक चिकित्सा पद्धतियों के कारण आयुर्वेद का महत्व कुछ हद तक कम होता देखा जा रहा था। ऐसे समय में पतंजलि योगपीठ ने आयुर्वेद के संरक्षण और आधुनिकीकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में पतंजलि ने आयुर्वेद को पुनर्जीवित किया और इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विकसित किया। आयुर्वेद हमारे देश में सालों से मौजूद है, जो ऋषि-मुनियों द्वारा भी अपनाया गया था। आयुर्वेद जड़ी-बूटियों, भारतीय मसालों और कई अन्य पौधों द्वारा प्राप्त किए गए उपचार के तरीके हैं। पतंजलि ने देश में ही नहीं बल्कि विश्वभर में आयुर्वेद को जिंदा रखने के लिए कड़े परिश्रम किए। सही ब्रांडिंग, अन्य देशों में आयात-निर्यात की व्यवस्था और हर बीमारी के लिए दवा और उत्पाद प्रदान करवाए हैं।

विज्ञापन

आयुर्वेद के संरक्षण में पतंजलि की भूमिका

1. प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन और अनुसंधान

विज्ञापन

पतंजलि ने आयुर्वेद के पुराने ग्रंथों जैसे कि चरक संहिता, सुश्रुत संहिता और अष्टांग हृदयम् का अध्ययन कर, उनकी विधियों को आधुनिक चिकित्सा के साथ जोड़ा है। जड़ी-बूटियों के पारंपरिक उपयोग को वैज्ञानिक शोधों के आधार पर प्रमाणित भी किया ताकि विश्वसनीयता बढ़े।

विज्ञापन

2. औषधीय पौधों का संरक्षण

पतंजलि ने हरिद्वार और अन्य स्थानों पर औषधीय पौधों के संरक्षण के लिए विशाल जैविक उद्यान भी स्थापित किए हैं, जहां पर आयुर्वेदिक उत्पादों को लंबे समय तक लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध करवाया जा सके। इनमें दुर्लभ जड़ी-बूटियों की खेती पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन

3. योग और आयुर्वेद का प्रसार

स्वामी रामदेव ने योग शिविरों और टेलीविजन कार्यक्रमों के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का प्रचार-प्रसार दुनियाभर में किया है। बाबा रामदेव ने पतंजलि के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने के लिए भी प्रेरित किया, जिससे आयुर्वेद को एक नया जीवन मिला।

विज्ञापन

आयुर्वेद के आधुनिकीकरण में पतंजलि की भूमिका

पतंजलि ने वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान स्थापित किए हैं जहां आयुर्वेदिक औषधियों का मॉडर्न तरीकों से परीक्षण किया जाता है। हर्बल दवाओं और आयुर्वेदिक उपचारों को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित करने के लिए नियमित रूप से शोध किए जाते हैं। आयुर्वेदिक उत्पादों का वैश्विक स्तर पर विस्तार करने के लिए आधुनिक पैकेजिंग और गुणवत्ता के प्रमाण वाले प्रतीक चिन्ह (LOGO) के साथ उपभोक्ताओं को प्रोडक्ट्स प्रोवाइड करवाए गए। आयुर्वेद और एलोपैथी के बीच तालमेल बैठाने के लिए भी पतंजलि ने इंटीग्रेटिव मेडिसिन को बढ़ावा दिया है।

क्यों खास है पतंजलि की भूमिका?

पतंजलि ने आयुर्वेद को आधुनिक वैज्ञानिक योजना में ढालकर न केवल इसे संरक्षित किया बल्कि इसे एक नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। आयुर्वेदिक औषधियों का वैज्ञानिक परीक्षण, पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का प्रचार, और वैश्विक स्तर पर हर्बल उत्पादों को बढ़ावा देकर पतंजलि ने आयुर्वेद को एक नई पहचान दी है। आने वाले वर्षों में, यह प्रयास आयुर्वेद को और अधिक लोकप्रिय और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ