Muzaffarnagar News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से पासपोर्ट सेवा केंद्र के एक कर्मचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने पासपार्ट बनवाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत ली थी। सोमवार को सीबीआई की ओर से ये जानकारी दी गई है।
सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के सहायक अंकुश कुमार और एक अन्य व्यक्ति फरहान के रूप में हुई है।
पासपोर्ट के लिए किया था ऑनलाइन आवेदन
जानकारी के मुताबिक, 4 जुलाई को मुजफ्फरनगर के मिर्जाटिला निवासी अभिषेक कुमार ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने 1 मई को पासपोर्ट कार्यालय मुजफ्फरनगर में पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद उन्हें अपॉइंटमेंट की तारीख मिली। उन्होंने 19 जून को अपने दस्तावेज जमा कर दिए और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर लीं।
5000 रुपये की मांगी थी रिश्वत
शिकायतकर्ता अभिषेक ने बताया कि 3 जुलाई को जब वह पासपोर्ट के बारे में पूछताछ करने के लिए कार्यालय में गया, तो अंकुश और फरहान ने 5000 रुपये की रिश्वत मांगी। मुझसे कहा कि 10 दिनों में घर पर आपका पासपोर्ट पहुंच जाएगा। नहीं तो फाइल अटक जाएगी। मैंने अपना पासपोर्ट शुल्क पहले ही जमा कर दिया है, इसलिए मैं रिश्वत नहीं देना चाहता।
सीबीआई ने जाल बिछाकर रंगेहाथ पकड़ा
मुजफ्फरनगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र गाजियाबाद में पासपोर्ट कार्यालय का एक विस्तार डेस्क है। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के आवासीय परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
संबंधित खबरें
शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
2 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
8 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
15 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
16 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines