हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Noida Breaking: सेक्टर 18 के अट्टा मार्केट में भीषण आग, चौथी मंजिल से कूदे लोग

नोएडा के सेक्टर 18 स्थित अट्टा मार्केट में मंगलवार दोपहर को भीषण आग लग गई। इसके बाद ऊपर ऑफिस में काम कर रहे लोग आग से बचने के लिए बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए हैं। फिलहाल मौके पर कई फायर टेंडर मौजूद है।

विज्ञापन
Noida Atta Market fire

नोएडा के सेक्टर 18 स्थित अट्टा मार्केट में बनी एक बहुमंजिला इमारत में मंगलवार दोपहर को भीषण आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। इसके बाद कुछ लोग आग से बचने के लिए चौथी मंजिल से कुद गए। जिसमें दो युवक घायल हो गए। जिन्हें हाॅस्पिटल पहुंचाया गया है। मौके पर 5 फायर टेंडर आग बचाने के लिए पहुंची है। जानकारी के अनुसार आग नीचे बनी किसी दुकान में लगी है। इसके कारण नीचे धुंआ भर गया है। ऐसे में ऊपर ऑफिसेज में काम कर रहे लोग नीचे नहीं उतर पा रहे हैं। वहीं कुछ युवक जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है।

 

पुलिस ने बताया कि आग कृष्ण अपर प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में लगी है। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में कई कंपनियों के ऑफिस हैं। आग लगने के बाद ग्राउंड फलोर पर काम करने वाले लोग बाहर निकलने में सफल रहे। लेकिन ऊपर की मंजिल पर काम कर रहे लोग फंस गए। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

खबर अपडेट की जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola