हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा पुलिस का एक्शन, मनी एक्सचेंजर की हत्या करने वाले दो बदमाशों को मारी गोली

Noida News: नोएडा के सेक्टर 12 में दिनदहाड़े हुई मनी एक्सचेंजर ओमपाल सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों बदमाश दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

Noida News: नोएडा के सेक्टर 24 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 12 में दिनदहाड़े हुई मनी एक्सचेंजर ओमपाल सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों बदमाश दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों की पहचान आकाश और मुकुल के रूप में हुई है।

विदेशी मुद्रा भी हुई बरामद

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से भारतीय मुद्रा के अलावा विदेशी मुद्रा, पिस्टल व मोटी रकम बरामद की है। बदमाश फिर से नोएडा में घटना को अंजाम देने के इरादे से आए थे। इस दौरान उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों के दोनों पैर में गोली लगी है। महज 72 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश कर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।

दोस्ती करके 10 लाख रुपए ले गए थे बदमाश

घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों ने पहले मनी एक्सचेंजर ओमपाल सिंह से दोस्ती की। उसके बाद उसको मिलने के बहाने बुलाया था। किराए का कमरा लेने के बाद दोनों ने घटना को अंजाम दिया और मनी एक्सचेंजर के 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन

पॉश सेक्टर में सिर में मारी थी गोली

बदमाशों ने मनी एक्सचेंजर की हत्या की घटना को पॉश सेक्टर 12 में दिनदहाड़े अंजाम दिया था। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश स्कूटी मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे। बरामद स्कूटी दिल्ली से चोरी की गई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola