बूंद-बूंद पानी को तरसे हाई राइज सोसायटी वाले, ये कदम उठाने को होना पड़ा मजबूर
Edited By Pushpendra Sharma

Noida Extension Water Problem
Edited By Pushpendra Sharma

Noida Extension Water Problem
Noida News: मोहम्मद यूसुफ, नोएडा; नोएडा एक्सटेंशन की सोसायटी में रहने वाले लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यहां 2 दिन से पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते निवासियों को सड़क जाम कर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी के निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर बिल्डर और प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना है कि सोसाइटी में 3 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। जिससे परेशान होकर सोसाइटी वालों का धैर्य टूट गया और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान थाना बिसरख की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद बिल्डर के प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद सोसाइटी के लोग माने और प्रदर्शन को खत्म किया। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में 517 फ्लैट हैं सभी फ्लैट में रहने वाले लोगों की संख्या लगभग ढाई से तीन हजार है, लेकिन लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है।
लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जो सोसाइटी को पानी का कनेक्शन दिया है वह 2 इंच का है, जिसमें पानी का प्रेशर बहुत कम होता है। जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत वे नोएडा प्राधिकरण और बिल्डर से कर चुके हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या बनी हुई। ऐसे में 72 घंटे से पानी की सप्लाई न होने के कारण उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतर कर जाम करना पड़ा है।
लोगों का कहना है कि यहां पर पहले बोरवेल थी वह एनजीटी के आदेश पर बंद कर दी गईं। प्राधिकरण से जो पानी दिया जा रहा है उसका प्रेशर बहुत कम है और जल्दी ही खत्म हो जाता है। लोगों का कहना है कि बिल्डर उनसे लगातार मेंटेनेंस के नाम पर मोटा पैसा लेता है, लेकिन सुविधाएं नहीं दी जातीं। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने बिल्डर के प्रतिनिधि अजय बिष्ट को बुलाया और उन्होंने इस समस्या को एक हफ्ते में खत्म करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आगे कहा कि जब तक पानी की समस्या है तब तक टैंकरों से पानी को सप्लाई किया जाएगा। साथ ही 2 इंच की पाइप लाइन को ही बड़ा किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: