हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा में कैसे फर्जी दारोगा ने युवती से हड़पे लाखों, आनलाइन लाइफ पार्टनर की तलाश करना पड़ा भारी

Noida News : आरोपी ने युवती से दोस्ती की। कई दिनों तक बात करने के बाद 4 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में रोहित नाम के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Photo Credit : Google

Noida News : नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती के साथ फर्जी दारोगा ने पहले दोस्ती की और फिर ठगी कर ली। आरोपी ने पुलिस की वर्दी में फोटो वाट्सएप प्रोफाइल पर लगाई थी। युवती इस वजह से झांसे में आ गई। आरोपी ने युवती से दोस्ती की। कई दिनों तक बात करने के बाद 4 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में रोहित नाम के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नामी कंपनी में करती है नौकरी

जांच के दौरान पता चला है कि युवती अनुराधा नामी कंपनी में नौकरी करती है। वह लंबे समय से लाइफ पार्टनर की तलाश कर रही थी। युवती ने फरवरी में बेटर हाफ वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था। उस दौरान उसको नहीं पता था कि उसका यह निर्णय उसको ठगी का शिकार बना देगा। एहसास होने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।

मार्च में शुरू हुई थी बातचीत

वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मार्च में युवती की बात दिल्ली के डिफेंस एंक्लेव के रहने वाले रोहित से शुरू हुई। रोहित पर प्रोफाइल पर पुलिस की वर्दी में फोटो लगा रखी थी। उसने खुद को दारोगा बताया था। युवती झांसे में आ गई और आरोपी के कहे अनुसार कई बार में 4 लाख रूपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। रकम ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने युवती से संपर्क तोड़ दिया है।

विज्ञापन

मदद के नाम पर की ठगी

अनुराधा ने पुलिस को बताया है कि रोहित ने बातचीत होने के दौरान उससे मदद मांगी थी। उससे आर्थिक तंगी होने की बात कहकर मदद के नाम पर चार लाख लिए थे। यह भी कहा था कि वह जल्द ही उसको यह रकम वापस कर देगा। रकम वापस करने के बाद आरोपी संपर्क तोड़कर फरार हो गया है। उसका नंबर अब लगातार स्विच आफ आ रहा है।

यह बरतें सावधानी

यदि आप किसी आनलाइन वेबसाइट के जरिये अपने जीवन साथी की तलाश कर रहे है तो उससे संपर्क होने के तुरंत बाद उसकाा वेरिफिकेशन जरूर कर लें। उसके घर, परिवार की जानकारी कर लें। जब तक रिश्ता पक्का न हो जाए तब तक किसी भी तरह का लेनदेन न करें। यह साइबर अपराध का अलर्ट हो सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola