नोएडा में 10 रुपये में सिटी स्कैन, दिल्ली समेत इन राज्यों के लोग उठा सकेंगे लाभ 

Uttar Pradesh Noida News : सेक्टर-30 स्थित Child PGI  (Post Graduate Institute of Child Health) में शनिवार को राज्यमंत्री चिकित्सा मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचे। इस दौरान राज्यमंत्री ने सिटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि अब चाइल्ड पीजीआई में आने वाले बच्चों को बाहर से सिटी स्कैन नहीं कराना पड़ेगा। अस्पताल में ही 10 रुपये खर्च कर वह इसका लाभ उठा सकेंगे।

city scan

city scan

विज्ञापन

Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा के सेक्टर-30 स्थित Child PGI  (Post Graduate Institute of Child Health) में इलाज कराने आ रहे बच्चों को अब सिटी स्कैन की भी सुविधा मिलेगी। शनिवार को चाइल्ड पीजीआई में सिटी स्कैन मशीन की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन राज्यमंत्री चिकित्सा मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया। उनके साथ सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, पीजीआई के डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह के अलावा जिला अस्पताल की सीएमएस रेनू अग्रवाल मौजूद रहीं।

10 रुपये में होगा रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन

इस मौके पर टैक्निशयन ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री को सीटी स्कैन की गुणवत्ता को वर्किंग के बारे में जानकारी दी। बताया जाता है कि चाइल्ड पीजीआई में रोजाना करीब 1000 से ज्यादा बच्चों की ओपीडी होती है। यहां आने वाले बाल मरीजों सीटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए सिर्फ 10 रुपये का रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। बताया जा रहा है कि नोएडा, दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा और पंजाब तक के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। वहीं, गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर के लोग भी 10 रुपये खर्च कर बच्चे का सिटी करा सकेंगे।

बाहर के मरीज भी ले सकते हैं लाभ

सीएमएस रेनू अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा बाहर के मरीज भी इसका लाभ ले सकते है। उन्हें भी सिर्फ अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी। सीएमएस ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस पहल से जिले के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन

गरीब तबके को मिलेगा फायदा

राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से गरीब तबके के लोगों को फायदा होगा। जिनको अब तक सीटी स्कैन के लिए निजी अस्पतालों या डायग्नोस्टिक सेंटर पर निर्भर पर रहना पड़ता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन जीतेगा IPL 2025 में आज का मैच?

विज्ञापन

प्रदेश के हर मरीज को मिलेगा बेहतर इलाज

विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का कहना है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेश के हर मरीज को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराया जा सके।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ