Noida News: नोएडा के सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव शनिवार शाम एक 3 साल का मासूम मकान की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में मासूम को नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है। घटना को लेकर मृतक बच्चे के परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
पड़ोसियों ने सुनी आवाज तो चला पता
मूलरूप से कासगंज के रहने वाले सूरज गोस्वामी वर्तमान में बरौला गांव में किराये का कमरा लेकर पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। वह सेक्टर-47 के बिजली घर में लाइनमैन हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम चार बजे के करीब उनका छोटा बेटा तीन साल का सिद्दार्थ गोस्वामी चौथी मंजिल की बालकनी में खेल रहा था। अचानक से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस समय घटना घटी सूरज स्नान कर रहे थे, जबकि उनकी पत्नी किचन में थीं। नीचे से जब पड़ोसियों ने आवाज देनी शुरू की तो सूरज और उनकी पत्नी भागकर पहुंचे। नीचे लोगों की भीड़ जमा थी और सिद्धार्थ जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।
बालकनी की रेलिंग पर चढ़ रहा था मासूम
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि खून ज्यादा बहने से मासूम की मौत हुई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है कि मासूम घटना के समय रेलिंग की बालकनी पर चढ़ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह बालकनी से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद से सूरज के पूरे परिवार में मातम है। सूरज का का बड़ा बेटा पांच साल का है। पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
8 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
11 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
12 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
17 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines