Noida News: एम्स में एमबीबीएस की सीट दिलाने का झांसा देकर नोएडा के एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित को न केवल फर्जी दावों से भ्रमित किया गया, बल्कि प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से करीबी होने की बात कहकर प्रभाव भी जमाया गया। अब मामला थाना फेज-3 में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है।
पीएम और गृहमंत्री का बताया करीबी
सेक्टर-66 के मामूरा गांव निवासी प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि मई 2024 में वह सलारपुरकलां निवासी सतीश चंद्र शर्मा के संपर्क में आए थे। सतीश ने दावा किया कि वह उनके बेटे को एम्स दिल्ली में एमबीबीएस की सीट दिला सकता है, क्योंकि उसके परिचित डॉ. राजकुमार शर्मा का प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री से नजदीकी संबंध है।
लाल बत्ती लगी गाड़ी में घुमाया
प्रदीप ने पुलिस को बताया कि विश्वास दिलाने के लिए सतीश अपने बेटे रितिक के साथ उन्हें हरिद्वार ले गया, जहां एक लाल बत्ती लगी गाड़ी में बिठाकर राजकुमार से मिलवाया गया। राजकुमार ने खुद को शीर्ष नेताओं का करीबी बताया और सीट दिलाने का सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ। प्रारंभिक रूप से दो बार में कुल 10 लाख रुपये वसूले गए। शेष राशि दाखिला होने पर देने की बात कही गई।
हत्या करने की दी धमकी
परीक्षा में प्रदीप का बेटा फेल हो गया। जब उन्होंने आरोपितों से संपर्क किया तो बार-बार बहाने बनाए गए। बाद में जब प्रदीप ने पैसे वापस मांगे, तो हत्या कर शव नहर में फेंकने की धमकी दी गई। पीड़ित ने अदालत की शरण ली। कोट्र के आदेश पर थाना फेज-3 पुलिस ने सतीश, रितिक और डॉ. राजकुमार शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, विदेशी नागरिकों से करोड़ों ठगने वालेे 18 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
7 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
11 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
11 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
17 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines