---विज्ञापन---

NCB को बड़ी कामयाबी, नोएडा में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, दुनिया के सबसे खतरनाक Mexican गिरोह से है कनेक्शन

NCB busts secret meth lab near Delhi: एनसीबी के अनुसार कासना में फैक्ट्री की आड़ में ड्रग्स बनाई जा रही थी। मौके से 95 किलोग्राम मेथामफेटामाइन मिला है।

---विज्ञापन---

NCB busts secret meth lab near Delhi: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दिवाली से पहले बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल, जांच एजेंसी ने दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के कासना औद्योगिक क्षेत्र में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड किया है। इस मामले में पुलिस ने तिहाड़ जेल के एक वॉर्डन समेत चार लोगों को पकड़ा है।

एनसीबी के अनुसार नशीला पदार्थ बनाने की फैक्ट्री को लेकर गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया और कई दिन की मशक्कत के बाद इस ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में फिलहाल एक मैक्सिकन नागरिक की तलाश है, जो दिल्ली में रहता है और ड्रग्स बनने के बाद उसे टेस्ट कर उसकी क्वालिटी बताता था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘मैं 70 साल के सभी बुजुर्गों से माफी मांगता हूं’, पीएम मोदी ने क्यों कही ये बात? AAP और TMC पर साधा निशाना

---विज्ञापन---

दिल्ली में रहने वाला मैक्सिकन नागरिक करता था ड्रग्स की क्वालिटी चेक

एनसीबी के अनुसार ये मैक्सिकन नागरिक दुनिया के सबसे खतरनाक पांच Mexican drug cartel, Cartel De Jalisco Nueva Generacion का मेंबर है। एनसीबी अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए चार लोगों में एक मुंबई का केमिस्ट और पश्चिमी दिल्ली का एक कारोबारी भी शामिल है। ये कारोबारी पहले भी नशीले पदार्थ के केस में पकड़ा जा चुका है।

95 किलो ड्रग्स और अन्य कैमिकल बरामद 

---विज्ञापन---

एनसीबी के अनुसार कासना में फैक्ट्री की आड़ में ड्रग्स बनाई जा रही थी। मौके से 95 किलोग्राम मेथामफेटामाइन मिला है। इसके अलावा ड्रग्य बनाने में यूज होने वाले अन्य कैमिकल एसीटोन, सोडियम हाइड्रॉक्साइड, मिथाइलीन क्लोराइड, प्रीमियम ग्रेड इथेनॉल, टोल्यूनि, रेड फॉस्फोरस, एथिल एसीटेट आदि मिले हैं।

ये भी पढ़ें: नामांकन के कुछ ही घंटे बचे हैं! अघाड़ी की 20 सीटों पर फंस गई बात, कौन लड़ेगा तय नहीं!

---विज्ञापन---
First published on: Oct 29, 2024 03:06 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola