हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मौलाना ने की सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील, मुरादाबाद में अलर्ट मोड पर प्रशासन

उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। बता दें, मुरादाबाद में ईद की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस-प्रशासन लोगों को सड़क पर ईद की नमाज न पढ़ने की सलाह दे रही है।

विज्ञापन
Moradabad News

सरफराज सैफी

देश में आज ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा करने का समय भी अलग-अलग है। वहीं, यूपी में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। बता दें, मुरादाबाद में ईद की नमाज को लेकर अलर्ट मोड जारी किया है। पुलिस लोगों को सड़क पर ईद की नमाज न पढ़ने की सलाह दे रही है। इसके लिए माइक से पुलिसकर्मी सड़क पर नमाज अदा न करने की अपील कर रहे हैं। वहीं, ईदगाह में जगह फुल होने के बाद कई लोगों को रोका गया है। बता दें, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की है।

सड़क पर नमाज पढ़ी तो रद्द होंगे पासपोर्ट

यूपी सरकार ने कड़ी हिदायत के बाद मेरठ पुलिस ने अलग से एडवाइजरी जारी की है। मेरठ पुलिस ने कहा कि किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

घर की छतों पर नमाज पढ़ने से रोक

इसके अलावा जिले में घर की छतों और सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाई है। संभल सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि हम प्रशासनिक सेवा में हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपना काम सही से करें। हम लोग ये बिल्कुल नहीं चाहेंगे कि कोई बवाल हो। किसी भी तरह की समस्या होगी तो आपको भी झेलनी पड़ेगी और हमें भी झेलनी पड़ेगी।

यूपी में ईद की नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा

यूपी में सुबह से ही शहर से लेकर गांव और घरों से मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। करीब 30 हजार मस्जिदों और 40 हजार ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा है। प्रयागराज में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वाराणसी में जामा मस्जिद फुल होने के चलते सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई। मुरादाबाद में सड़क पर एक भी नमाजी नहीं है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘मुझे दो मुस्कान का केस, बचा लूंगा जान…’, मेरठ का वकील गारंटी देने को तैयार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola