'मुझे दो मुस्कान का केस, बचा लूंगा जान...', मेरठ का वकील गारंटी देने को तैयार

बहुचर्चित सौरभ राजपूत केस में जिस बेरहमी से मुस्कान और साहिल की ओर से सौरभ के कत्ल का दावा किया जा रहा है, उसे देखते हुए पूरे देश में दोनों को कठोर सजा देने की बात हो रही है। वहीं, एक वकील ने मुस्कान को फांसी से बचाने का दावा किया है।

Saurabh Rajput Muskan Rastogi Sahil Shukla

‘मेरठ की मुस्कान का केस मुझे दो, गारंटी देता हूं, मैं उसे फांसी की सजा नहीं होने दूंगा’। यह दावा है मेरठ की कचहरी में प्रेक्टिस करने वाले वकील मोहम्मद इकबाल का। उन्होंने मुस्कान का केस फ्री में लड़ने की पेशकश की है। हालांकि इनसे पहले दिल्ली के एक वकील ऐसी ही ख्वाहिश जाहिर कर चुके हैं। गौरतलब है कि मुस्कान और साहिल दोनों के घरवालों ने उनके लिए वकील करने तो दूर, उन्हें मिलने के लिए जेल आने से भी मना कर लिया है। अब रेखा जैन उनका केस लड़ेंगी। इससे पहले दोनों ने सरकारी वकील की डिमांड की थी।

विज्ञापन
lawyer mohammad iqbal

lawyer mohammad iqbal

विज्ञापन

मेरठ की कचहरी में हैं वकील मोहम्मद

मेरठ की कचहरी में प्रेक्टिस करने वाले वकील मोहम्मद इकबाल ने कहा है कि वह गारंटी देते हैं की मुस्कान को फांसी नहीं होने देंगे। हालांकि उन्होंने साहिल के लिए कोई बात नहीं कही। मोहम्मद इकबाल क्रिमिनल वकील है और उनका कहना है कि इस पूरे मामले में पुलिस के पास कोई आई विटनेस और डायरेक्ट सबूत नहीं है। अदालत भी महिला और बच्चों को सजा देने में रहम करती है इसलिए उनका दावा है कि वह मुस्कान को फांसी नहीं होने देंगे।

Muskan Rastogi, Sahil Shukla

Muskan Rastogi, Sahil Shukla

विज्ञापन

फ्री में इसलिए लड़ना चाहता हूं केस

मीडिया से बात करते हुए इकबाल एडवोकेट का कहना है कि वह मुस्कान का केस इसलिए लड़ना चाहते हैं क्योंकि भारतीय संविधान में यह प्रावधान है कि किसी को भी अपने बचाव का पूरा मौका मिलना चाहिए अगर उसे मौका नहीं दिया तो उसके साथ नाइंसाफी होगी। वहीं एडवोकेट का कहना है कि इस मामले में ज्यादा से ज्यादा आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। गौरतलब है कि मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र लिखा तब जाकर रेखा जैन को उनका सरकारी वकील नियुक्त किया गया है।

साहिल की नानी बोली-मेरा नाती बेकसूर

साहिल की नानी को अपना नाती बेकसूर लग रहा है। हाल ही में मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल पहुंची साहिल की नानी अपने नाती से कपड़े और नमकीन लेकर मिलने पहुंची थी। आधे घंटे तक उन्होंने साहिल से गुफ्तगू की, बाहर निकलते ही सारा दोष मुस्कान पर मड़ दिया। साहिल की नानी को उनका दुलारा बेकसूर लग रहा है। उनका कहना है कि उनके बच्चे ने तो कुछ किया ही नहीं, यह सब कुछ मुस्कान का किया धरा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ